Move to Jagran APP

विवादित जलक्षेत्र में चीनी पोत का जापान ने किया विरोध

2008 में चीन और जापान ने इस क्षेत्र में संयुक्त रूप से गैस फील्ड विकसित करने पर सहमति जताई थी। लेकिन उसके बाद इस संबंध में कोई बातचीत नहीं हुई।

By Manish NegiEdited By: Published: Fri, 29 Jun 2018 05:36 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jun 2018 05:36 PM (IST)
विवादित जलक्षेत्र में चीनी पोत का जापान ने किया विरोध
विवादित जलक्षेत्र में चीनी पोत का जापान ने किया विरोध
टोक्यो, रायटर। जापान की सरकार ने पूर्वी चीन सागर के विवादित जलक्षेत्र में चीन के उत्खनन पोत का विरोध किया है। जापान ने इस क्षेत्र में एकतरफा गैस क्षेत्र विकसित करने के चीन के प्रयासों पर नाराजगी जताई है। वर्ष 2008 में चीन और जापान ने इस क्षेत्र में संयुक्त रूप से गैस फील्ड विकसित करने पर सहमति जताई थी। लेकिन उसके बाद इस संबंध में दोनों देशों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई।

जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशीहिदे सुगा ने शुक्रवार को यहां कहा, 'यह बेहद खेदजनक है कि बीजिंग लगातार पूर्वी चीन सागर में एकतरफा गैस फील्ड विकसित करने में लगा है। इस जलक्षेत्र में दोनों देशों के बीच सीमाएं अभी तय नहीं हैं। हम चीन से आग्रह करते हैं कि वह बातचीत कर इस मुद्दे को हल करे।' पूर्वी चीन सागर के कुछ टापुओं को लेकर भी दोनों देशों में विवाद है। जापान ने 2012 में इनका राष्ट्रीयकरण कर दिया था। चीन भी इन पर अपना दावा जताता है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.