विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टोक्यो की ट्रेन में चाकूबाजी, बैटमैन की जोकर वाला पोशाक पहने शख्स ने 17 लोगों को किया घायल

By Arun Kumar SinghEdited By:
Published: Sun, 31 Oct 2021 06:39 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 31 Oct 2021 11:06 PM (GMT+05:30)

क्योडो न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया कि चाकू लेकर जा रहे उस व्यक्ति ने ट्रेन में चारों ओर हाइड्रोक्लोरिक ...और पढ़ें

टोक्यो में कीओ लाइन ट्रेन में रविवार रात आग लगने के बाद 15 लोगों के घायल होने की सूचना है।
टोक्यो में कीओ लाइन ट्रेन में रविवार रात आग लगने के बाद 15 लोगों के घायल होने की सूचना है।

टोक्यो, एजेंसियां। जापान में रविवार को एक ट्रेन में कामिक कैरेक्टर बैटमैन की जोकर वाली पोशाक पहने शख्स ने चाकू से हमला कर 17 लोगों को घायल कर दिया। इतना ही नहीं, उसने वहां आग भी लगा दी। इससे वहां दहशत मच गई। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे और कुछ खिड़कियों से भी कूद गए। पुलिस ने बताया, 24 वर्षीय हमलावर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। हमला शाम को हुआ, जब बड़ी संख्या में लोग हेलोवीन फेस्टिवल में शामिल होने को जा रहे थे। घटना में एक 60 वर्षीय व्यक्ति की हालत गंभीर है।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर का कहना है कि उसने ऐसा इसलिए किया ताकि उसे मौत की सजा दी जा सके। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा, कोकुरयो स्टेशन से ट्रेन चलने वाली थी और दरवाजे बंद हो गए थे। तभी लोगों के चीखने की आवाज आने लगी और कुछ घायल लोग भागते हुए निकले। थोड़ी देर बाद डिब्बे में आग लग गई। 

आग से बचने के लिए खिड़कियों से बाहर निकले लोग

क्योडो न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया कि चाकू लेकर जा रहे उस व्यक्ति ने ट्रेन में चारों ओर हाइड्रोक्लोरिक एसिड फैला दिया था। पुलिस को रात करीब आठ बजे चाकू चलाने वाले व्यक्ति के बारे में सूचना मिली। टोक्यो पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हमला कोकुर्यो स्टेशन के पास कीओ ट्रेन के अंदर हुआ। ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में लोगों को एक स्टेशन पर कीयो लाइन ट्रेन से बचने के लिए खिड़कियों से चढ़ते हुए दिखाया गया है। देश के आम चुनाव में मतदान बंद होने के साथ रात आठ बजे के आसपास हुए यह घटना हुई। घटना के तुरंत बाद ट्रेन कंपनी के अधिकारी तुरंत नहीं पहुंच सके। 

टोक्यो ट्रेन में दूसरा हमला

जापान में हिंसक अपराध आम तौर पर दुर्लभ है। अगस्त में, टोक्यो ओलंपिक के समापन समारोह से एक दिन पहले 36 साल के व्यक्ति ने कम्यूटर ट्रेन में 10 यात्रियों को चाकू मार दिया था। हमले के बाद पूछताछ में संदिग्ध ने पुलिस को बताया था कि वह खुश दिखने वाली महिलाओं पर हमला करना चाहता था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।