Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Japan Moon Landing: भारत की तरह जापान ने भी चांद को किया फतह, चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला बना पांचवां देश

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Fri, 19 Jan 2024 11:37 PM (IST)

    जापान की अंतरिक्ष एजेंसी जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जाक्सा) ने शनिवार को कहा कि उसका मानवरहित अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर पहुंच चुका है। लेकिन यह अभी भी अस्पष्ट है कि यह किस स्थिति में है। अंतरिक्ष यान की स्थिति की जांच की जा रही है।चंद्रमा के अध्ययन के लिए भेजे गए स्मार्ट लैंडर या एसएलआइएम टोक्यो के समय के अनुसार गुरुवार देर रात 1220 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरा।

    Hero Image
    जापान का मानवरहित अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर पहुंचा। फोटोः एपी।

    एपी, टोक्यो। जापान चांद पर पहुंचने वाला पांचवां देश बन गया है। जापान की अंतरिक्ष एजेंसी जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जाक्सा) ने शनिवार को कहा कि उसका मानवरहित अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर पहुंच चुका है। चंद्रमा के अध्ययन के लिए भेजे गए स्मार्ट लैंडर, या एसएलआइएम टोक्यो के समय के अनुसार शनिवार देर रात 12:20 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंद्रमा की सतह पर देर रात उतरा यान

     एसएलआईएम यात्री वाहन के आकार का हल्का अंतरिक्ष यान है। साफ्ट लैंडिंग के लिए इसने 'पिनपाइंट लैंडिंग' तकनीक का उपयोग किया। जापान से पहले इससे पहले अमेरिका, रूस, चीन और भारत ने चंद्रमा की सतह पर अपने लैंडर उतारे हैं।

    चांद पर उतरने वाला पांचवां देश बना जापान

    इसके साथ ही जापान चांद पर अपने लैंडर उतारने वाला पांचवां देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, रूस, चीन और भारत ने चंद्रमा की सतह पर अपने लैंडर उतारे हैं। गौरतलब है कि चंद्रयान-3 मिशन के तहत भारत के विक्रम लैंडर ने पिछले वर्ष 23 अगस्त को चांद के दक्षिण ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग की थी।

    यह भी पढ़ेंः चंद्रयान-3

    इस मामले में पहला देश है भारत

    चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का पहला देश है। इससे पहले साफ्ट लैंडिंग करने वाले देशों ने दक्षिणी ध्रुव पर नहीं बल्कि चंद्रमा के अन्य स्थानों पर साफ्ट लैंडिंग की थी।

    यह भी पढ़ेंः Plane Collision: जापान एयरपोर्ट पर दो पैसेंजर विमानों में हुई जोरदार टक्कर, किसी के हताहत होने की खबर नहीं; बाल-बाल बचे 289 यात्री