विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जापान के मासाजो नानोका दुनिया के सबसे बुजुर्ग पुरुष

By Sanjay PokhriyalEdited By:
Published: Wed, 11 Apr 2018 09:00 AM (IST)Updated: Wed, 11 Apr 2018 11:57 AM (IST)

जापान के मासाजो नानोका को दुनिया के सबसे उम्रदराज पुरुष का तमगा दिया गया है।

जापान के मासाजो नानोका दुनिया के सबसे बुजुर्ग पुरुष
जापान के मासाजो नानोका दुनिया के सबसे बुजुर्ग पुरुष

टोक्यो (एजेंसी)। जापान के मासाजो नानोका को दुनिया के सबसे उम्रदराज पुरुष का तमगा दिया गया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने मंगलवार को होकाइदो द्वीप स्थित नानोका के निवास पर उन्हें सबसे बुजुर्ग पुरुष का प्रमाणपत्र सौंपा।

गत फरवरी में स्पेन के फ्रांसिस्को नुनेज ओलिवेरा (113) के निधन के बाद नानोका को यह खिताब दिया गया है। 25 जुलाई, 1905 को जन्मे नानोका अपने परिवार के साथ रहते हैं और स्पा चलाते हैं। उनके जन्म से एक महीने पहले ही महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने "सापेक्षता का सिद्धांत" प्रतिपादित किया था।

मिठाइयों के शौकीन नानोका की शादी 1931 में हातसुनो से हुई थी। दोनों के पांच बच्चे हैं। उनकी पौत्री युको नानुका ने कहा, नानोका को चलने-फिरने के लिए अब ह्वील चेयर की जरूरत पड़ती है। उन्हें मिठाई खाना और घंटों गर्म पानी में बैठना बहुत पसंद हैं। शायद यही उनकी लंबी उम्र का भी राज है। वह रोज अखबार भी पढ़ते हैं।"

मालूम हो कि जापान में करीब 60 हजार लोगों की उम्र सौ साल या उससे अधिक है। दुनिया में अब तक के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का खिताब भी जापान के जिरोएमोन किमुरा (116 वर्ष 54 दिन) के पास है।