Move to Jagran APP

जापान ने 1995 में रासायनिक हमले के 6 दोषियों को फांसी दी

सरकारी सूत्रों ने इन छह दोषियों को फांसी के फंदे पर लटकाए जाने की पुष्टि की है।

By Digpal SinghEdited By: Published: Thu, 26 Jul 2018 10:35 AM (IST)Updated: Thu, 26 Jul 2018 11:36 AM (IST)
जापान ने 1995 में रासायनिक हमले के 6 दोषियों को फांसी दी
जापान ने 1995 में रासायनिक हमले के 6 दोषियों को फांसी दी
 टोक्यो, (आईएएनएस)। जापान में 1995 रासायनिक गैस हमले में बाकी बचे छह दोषियों को गुरुवार को फांसी दे दी गई। ये सभी एएमयू शिनरिक्यो संप्रदाय के पूर्व सदस्य थे।

सरकारी सूत्रों ने इन छह दोषियों को फांसी के फंदे पर लटकाए जाने की पुष्टि की है। इससे पहले इस संप्रदाय के संस्थापक शोको असहारा और उन छह पूर्व सहयोगियों को छह जुलाई को इसी अपराध में फांसी दी गई थी। 

loksabha election banner

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, असहारा को 1995 के घातक रासायनिक हमले के दो महीने बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। वह इस हमले का मास्टरमाइंड था। इस हमले में 6,000 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.