विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जापान में बढ़ी कसीनो एंट्री फी, लेकिन नहीं मिली है कैबिनेट की मंजूरी

By Monika MinalEdited By:
Published: Thu, 05 Apr 2018 01:22 PM (IST)Updated: Thu, 05 Apr 2018 03:26 PM (IST)

अंतरराष्‍ट्रीय कैसिनो ऑपरेटर्स ने जापान के सत्‍तारूढ़ गठबंधन द्वारा किए गए एग्रीमेंट का स्‍वागत किया है।

जापान में बढ़ी कसीनो एंट्री फी, लेकिन नहीं मिली है कैबिनेट की मंजूरी
जापान में बढ़ी कसीनो एंट्री फी, लेकिन नहीं मिली है कैबिनेट की मंजूरी

टोक्‍यो (रायटर्स)। कसीनो के साथ रिसॉर्ट के इंटिग्रेशन संबंधित विधेयक पर चर्चा करने वाले सत्‍तारूढ़ पार्टियों के वर्किंग पैनल ने कसीनो के लिए 6,000 येन (S$73.95) के प्रवेश शुल्‍क पर सहमति जताई है। अंतरराष्‍ट्रीय कैसिनो ऑपरेटर्स ने जापान के सत्‍तारूढ़ गठबंधन द्वारा किए गए इस एग्रीमेंट का स्‍वागत किया है। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और इसके गठबंधन वाले पार्टनर कोमिटो ने कसीनो रेगुलेशन से संबंधित अन्‍य मुद्दों पर चर्चा खतम कर ली है।

सरकार व सत्‍तारूढ़ पार्टी इस माह विधेयक के मसौदे पर कैबिनेट का निर्णय चाहती है और इसे कानून के तौर पर पारित करना चाहती है। नया कसीनो प्रवेश शुल्‍क जापानी नागरिकों व यहां रह रहे विदेशियों पर लागू होगा।

शुरुआत में सरकार ने 2,000 येन का प्रस्‍ताव दिया था लेकिन जुए की लत को रोकने के लिए महत्‍वपूर्ण कदम उठाने वाले कोमिटो ने आग्रह किया कि यह शुल्‍क कम से कम 8,000 येन होना चाहिए। इसके बाद एलडीपी ने सिंगापुर के जीडीपी का हवाला देते हुए शुल्‍क के लिए 5,000 येन का प्रस्‍ताव दिया। इसपर कोमिटो ने असहमति जतायी और अंतत: 6,000 येन पर सहमत हो गए।

वर्किंग पैनल ने सहमति जताई कि कसीनो रेवेन्‍यू का 30 फीसद राष्‍ट्रीय व अन्‍य सरकारों को जाएगा। नियम के अनुसार, हर सप्‍ताह तीन बार और महीने में अधिकतम 10 बार जापानी कस्‍टमर कसीनो जा सकते हैं।