Move to Jagran APP

जापान में पेशेवर शेफ से अपने घर में खाना बनवाने की सर्विस ट्रेंड में

जापान में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे है। हालात बेकाबी होता देख सरकार ने कई प्रांतों में इमरजेंसी लाकडाउन लगाया हुआ है। कोरोना की मार का असर रेस्तरां बिजनेस पर भी पड़ा है। रेस्तरां शेफ कोविड-19 के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

By Avinash RaiEdited By: Published: Sat, 21 Aug 2021 07:58 PM (IST)Updated: Sat, 21 Aug 2021 07:58 PM (IST)
जापान में पेशेवर शेफ से अपने घर में खाना बनवाने की सर्विस ट्रेंड में

टोक्यो, एएनआइ। जापान में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे है। हालात बेकाबी होता देख सरकार ने कई प्रांतों में इमरजेंसी लाकडाउन लगाया हुआ है। देश में कोरोना की मार का असर रेस्तरां बिजनेस पर भी पड़ा है। रेस्तरां शेफ कोविड-19 महामारी के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। इसके समाधान के रूप में उभरते हुए 'इन होम शेफ' का विचार लोकप्रिय हो रहा है।

loksabha election banner

'इन होम शेफ' के तहत, पेशेवर रसोइये लोगों के घर जाकर खाना बनाते हैं और लोग रेस्तरां जैसा भोजन का आनंद लेते हैं। एक इन होम शेफ ने कहा कि खाना बनाना कभी-कभी आसान होता है और कभी नहीं क्योंकि स्थिति रसोई और सामग्री में उपलब्ध वस्तुओं पर निर्भर करती है। इसके अलावा, जब सामग्री की सीमाएं होती हैं तो खाना बनाना एक चुनौती होता है।

कामकाजी माता-पिता भी इन होम शेफ सर्विस को बहुत मददगार मानते हैं। ऑनलाइन सेवा का उपयोग करके ऑर्डर करना आसान है जिसमें शेफ तीन से चार रातों के लिए लगभग 70 डॉलर प्रति विज़िट के शुल्क पर भोजन तैयार करता है, जिसमें भोजन की लागत शामिल नहीं है।

इन होम शेफ सेवा लेने वाले एक ग्राहक ने कहा कि घर पर शेफ द्वारा हमारे लिए खाना बनाना बहुत मददगार होता है और यह स्वादिष्ट भी होता है इससे पूरा परिवार खुश रहता हैं। जब शेफ मेरे घर पर खाना बना रहा होता है तो मैं हेयर सैलून जा सकता हूं या अपने बच्चों के साथ खिलौने बना सकता हूं या अपने परिवार के साथ अन्य समय बिता सकता हूं। खाना बनाने के बाद शेफ हर डिश के बारे में बताते हैं।

एक दूसरे शेफ ने बताया कि पहले वह होटल या रेस्तरां में काम करता था, जहां ग्राहक उसे जानते थे या उसके खाना पकाने का स्वाद लेना चाहते थे, लेकिन अब यह चुनौतीपूर्ण है क्योंकि हर परिवार के लिए अलग-अगल मेनू उनके स्वाद के अनुसार तैयार पड़ता है। इसलिए, स्थिति अलग है रसोई भी अलग है।

देश में कोरोना की वजह से कई प्रांतों में रेस्तरां पहले की तरह पूरे समय के लिए नहीं खुले होते, इसलिए अधिक शेफ ने लोगों के घर जाकर खाना बनाने के विचार को स्वीकार किया हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.