Move to Jagran APP

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए टोक्यो में इमरजेंसी के हालात

राजधानी टोक्यो में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच टोक्यो महानगरीय सरकार को उम्मीद है केंद्र सरकार शनिवार को यहां आपातकाल की स्थिति घोषित कर देगी। जापान में पुष्टि किए गए कोरोना वायरस मामलों की संख्या 239038 दर्ज की गई है जबकि मरने वालों की संख्या 3341 है।

By Nitin AroraEdited By: Published: Sat, 02 Jan 2021 01:26 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jan 2021 01:26 PM (IST)
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए टोक्यो में इमरजेंसी के हालात
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए टोक्यो में इमरजेंसी के हालात

टोक्यो, एएनआइ। राजधानी टोक्यो में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच टोक्यो महानगरीय सरकार को उम्मीद है केंद्र सरकार शनिवार को यहां आपातकाल की स्थिति घोषित कर देगी। सूत्रों का हवाला देते हुए, एनएचके ब्रॉडकास्टर ने बताया कि टोक्यो के उत्तर में सीतामा प्रान्त में भी वायरस तेजी से फैल रहा है तो वहां भी इमरजेंसी लगाए जाने के लिए कहा जा सकता है। बता दें कि जापान में हाल के दिनों में कोरोना वायरस मामलों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है।

loksabha election banner

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के कोरोना वायरस संसाधन केंद्र के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, जापान में पुष्टि किए गए कोरोना वायरस मामलों की संख्या 239,038 दर्ज की गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 3,341 है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.