विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Japan Earthquake: 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटकों से दहल गया जापान, देश में सुनामी का अलर्ट जारी

By Agency Edited By: Abhinav Atrey
Published: Thu, 08 Aug 2024 02:32 PM (IST)

जापान में गुरुवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। दक्षिण-पश्चिमी जापान में लोगों ने 7.1 तीव्रता के ...और पढ़ें

मियाजाकी प्रान्त में 20 सेंटीमीटर ऊंची लहरें उठते हुए देखी गईं। (फाइल फोटो)
मियाजाकी प्रान्त में 20 सेंटीमीटर ऊंची लहरें उठते हुए देखी गईं। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भूकंप से जान-माल या किसी बड़ी क्षति की खबर नहीं
  2. एक मीटर ऊंची सुनामी लहरें उठने की चेतावनी

रॉयटर्स, टोक्यो। जापान में गुरुवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। दक्षिण-पश्चिमी जापान में लोगों ने 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप के साथ ही जापान में सुनामी की भी चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, फिलहाल देश में किसी जान-माल या किसी बड़ी क्षति की खबर नहीं है।

जापानी अधिकारियों ने क्यूशू और शिकोकू के पश्चिमी द्वीपों के प्रशांत तट के लिए एक मीटर ऊंची सुनामी लहरें उठने की चेतावनी जारी की है। वहीं, भूकंप के बाद क्यूशू के मियाजाकी प्रान्त में 20 सेंटीमीटर ऊंची लहरें उठते हुए देखी गईं।

ये भी पढ़ें: Pakistan: पाकिस्तान को मिलेगा नया विदेश सचिव, आमना बलोच जल्द ही संभालेंगी पदभार; शाहबाज सरकार ने दी मंजूरी