Earthquake in Japan: ताइवान के बाद अब भूकंप के झटकों से हिला जापान, रिक्टर पैमाने पर 6.1 की तीव्रता; किसी के हताहत होने की खबर नहीं
Earthquake in Japan जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई। जापान में भूकंप की गहराई 55 किमी थी। घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर अभी सामने नहीं आई है। यह भूकंप ताइवान में आए विनाशकारी भूकंप के बाद आया है जिसमें अबतक 9 लोगों की मौत हो चुकी है।
By Agency Edited By: Babli Kumari Published: Thu, 04 Apr 2024 10:59 AM (IST)Updated: Thu, 04 Apr 2024 10:59 AM (IST)
एएनआई, टोक्यो। जापान के होंशू के उत्तरी तट पर गुरुवार सुबह 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी ने इसकी जानकारी दी। जापान में भूकंप की गहराई 55 किमी थी जो जापान में भारतीय समयानुसार सुबह 8:46 बजे आया। घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर अभी सामने नहीं आई है। यह भूकंप ताइवान में आए विनाशकारी भूकंप के बाद आया है जिसमें अबतक 9 लोगों की मौत हो चुकी है।
नोट- खबर को अपडेट किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें