Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Coronavirus in Japan: कोरोना के चलते चीन से भी बदतर हुआ जापान का हाल, एक दिन में मिले 2 लाख से ज्यादा केस

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Thu, 22 Dec 2022 10:04 AM (IST)

    Coronavirus in Japan चीन ही नहीं अब जापान में भी कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के मामले बढ़ने लगे हैं। जापान में प्रतिदिन कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है और एकदिवसीय कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 2 लाख से ज्यादा हो गया है।

    Hero Image
    जापान में भी कोरोना के केस बढ़ने लगे।

    टोक्यो, रायटर। चीन में कोरोना के मामलों में तेज बढ़ोतरी के चलते अब विश्वभर के लोग सचेत होने लगे हैं। इसके चलते भारत (Corona Cases in India) में भी केंद्र एवं राज्य सरकारों ने ऐहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस बीच चीन के साथ जापान में भी कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। जापान में प्रतिदिन कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है और एकदिवसीय कोरोना केस 2 लाख से ज्यादा हो गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो लाख से ज्यादा आए कोरोना के नए मामले

    जापान में बुधवार को 201,106 नए कोरोनोवायरस मामले सामने आए हैं। मंगलवार की तुलना में यह आंकड़ा 15,412 केस ज्यादा रहा। अकेले टोक्यो में 21,186 नए मामले दर्ज किए गए। स्वास्थ्य अधिकारियों की माने तो टोक्यो में गंभीर लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती संक्रमित लोगों की संख्या मंगलवार से सात बढ़कर 44 रही। वहीं राष्ट्रव्यापी आंकड़ा 530 पर पहुंच गया है और देशभर में रिपोर्ट किए गए कोरोनोवायरस से संबंधित मौतों की संख्या 296 पर पहुंच गई है।

    पर्यटकों की संख्या में इजाफे को माना जा रहा वजह

    जापान में कोरोना के मामलों में इजाफा होने का कारण पर्यटकों की संख्या में इजाफे को बताया जा रहा है। जापान में पर्यटकों की संख्या बीते महीने लगभग 10 लाख तक पहुंच गई, जो की कोरोना प्रतिबंध हटाने के बाद से पहली बार इतनी देखने को मिली। बता दें कि यह आंकड़ा अक्टूबर के आंकड़े से लगभग दोगुना है। 

    दुनियाभर में 5 लाख से ज्यादा मामले मिले, अमेरिका भी पीछे नहीं

    चीन के बाद अब दुनिया के दूसरे देशों में भी कोरोना के केस तेजी से बढ़ने लगे हैं। बीते 24 घंटे में दुनियाभर में 5.37 लाख मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से 1396 लोगों की जान भी गई है। जापान के बाद अमेरिका में कोरोना के सबसे ज्यादा 50 हजार मामले सामने आए हैं। 

    चीन में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामले

    चीन में कोरोना (Corona Cases in China) के मामले अब रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। कोरोना के मामलों में जबरदस्त बढ़ोतरी के चलते यहां के सारे अस्पताल मरीजों से पूरी तरह भर गए हैं और स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। बीते दिनों चीन में कोरोना के 3 हजार से भी ज्यादा मामले मिले हैं।

    यह भी पढ़ें- भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाएंगे स्टार्टअप, 2030 तक जीडीपी में इनकी हिस्सेदारी 30% होगी

    Fact Check: 2000 रुपये के नोटों के चलन में आ रही गिरावट लेकिन एक जनवरी 2023 से इसे बंद कर 1000 के नए नोट जारी होने का दावा अफवाह