जापान की सैन्य योजना को उत्तर कोरिया नहीं चीन से है खतरा
जापानी सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि चीनी नौसेना की बढ़ती ताकत जापान और अमेरिका के लिए बड़ा खतरा बन गई है।
By Monika MinalEdited By: Published: Tue, 20 Mar 2018 01:07 PM (IST)Updated: Tue, 20 Mar 2018 01:07 PM (IST)
टोक्यो (रायटर्स)। उत्तर कोरिया के बढ़ते मिसाइल शस्त्रागार फिलहाल जापान के लिए सैन्य खतरा हो सकता है लेकिन टोक्यो में डिफेंस के योजना बनाने वालों का ध्यान इससे बड़े और चुनौतीपूर्ण दुश्मन की ओर है। चीन अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने में जुटी है और दक्षिण चीन सागर पर पहले ही कब्जा कर लिया है जिसके जरिए जापान यूरोप और मध्यपूर्व समेत बड़े बाजारों के साथ व्यापार करता है।
जापान के अनुसार, चीन अपनी सेना का तेजी से आधुनिकीकरण कर रहा है और पड़ोसी देशों से सटे समुद्री इलाके में गतिविधियां बढ़ा रहा है। जापानी सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि चीनी नौसेना की बढ़ती ताकत जापान और अमेरिका के लिए बड़ा खतरा बन गई है।
अब जापानी सेना विशेषज्ञ इस बात को लेकर चिंतित हैं कि दशकों से जापानी आइलैंड पर अपना कब्जा जमाने वाला चीन अब इसके जरिए प्रशांत तक पहुंच बनाने की कगार पर हो सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें