Japan Earthquake: टोक्यो में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग
जापान में तेज गति से आए भूकंप ने सबको हिला दिया। इसके बाद सभी लोग घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि 6.1 तीव्रता के भूकंप ने टोक्यो को हिला दिया।
टोक्यो, एजेंसी। जापान में तेज गति से आए भूकंप ने सबको हिला दिया। इसके बाद सभी लोग घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि 6.1 तीव्रता के भूकंप ने टोक्यो को हिला दिया। अभी तक जापान में भूकंप के कारण हुए नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। इससे पहले 4 अगस्त, 2021 को टोक्यो के तट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस दौरान भी भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6 मापी गई थी। वैसे जापान में समय- समय पर भूकंप आते रहते हैं और इसलिए यहां इमारतों एवं घरों का डिजाइन भी उसी हिसाब से किया जाता है ताकि ज्यादा नुकसान ना हो।
#BREAKING 6.1-magnitude quake shakes Tokyo: Japan Meteorological Agency pic.twitter.com/PYiG7sv6mO
— AFP News Agency (@AFP) October 7, 2021
ज्ञात हो कि 11 मार्च 2011 को जापान में रिक्टर स्केल पर 9 की तीव्रता वाला भूकंप रिकार्ड किया गया था। इसने जापान में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई थी। भूकंप के चलते आई सुनामी ने उत्तरपूर्वी होंशू के तोहोकू क्षेत्र को पूरी तरह बर्बाद कर दिया था। भूकंप और इसके बाद आई सुनामी में 18 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और करीब पांच लाख लोग विस्थापित हुए थे। त्रासदी को 10 साल हो गए हैं, लेकिन 40,000 लोग फुकुशिमा के आसपास अब भी घरों में लौट नहीं पाए हैं।