इंडोनेशिया के तनिमबार द्वीप पर 6.4 की तीव्रता वाला भूकंप, सुनामी को लेकर चेतावनी
तुरंत बाद ही एक नई सूचना जारी की गई जिसमें कहा गया कि भारतीय सागर में किसी भी इलाके में सुनामी को लेकर कोई भी खतरा नहीं है।
जकार्ता (एजेंसी)। पूर्वी इंडोनेशिया में सोमवार को तड़के सुबह 6.4 की तीव्रता वाले भूकंप से पूरा इलाका थर्रा गया। इसके साथ ही सुनामी को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है जिसे बाद में हटा लिया गया। सिस्मिक मॉनीटरिंग ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार ये जानकारी सामने आई। भूकंप बांदा सागर में जमीन की सतह से 171 किमी की गहराई में आया था जिसके बाद सुनामी की आशंका जताई जाने लगी थी। जियोलॉजिकल सर्वे में ये बात सामने आई है। इसके तत्काल बाद ही इंडियन ओशियन सुनामी वॉर्निंग के द्वारा सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई।
हालांकि इसके तुरंत बाद ही एक नई सूचना जारी की गई जिसमें कहा गया कि भारतीय सागर में किसी भी इलाके में सुनामी को लेकर कोई भी खतरा नहीं है। स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार कसी भी तरह के नुक्सान और किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। आपदा शमन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पूरो नुग्रोहो ने बताया कि स्थानीय लोगों ने दो-तीन सेकंड भूकंप के भयानक झटके महसूस किये। उन्होंने बताया कि उनमें सुनामी को लेकर भय नहीं था।
आपको बता दें कि पिछले महीने 26 फरवरी को भी इसी के समान 6.1 की तीव्रता वाला भूकंप इसी उपरिकेंद्र के करीब महसूस किया गया था जिसमें किसी के नुक्सान की कोई खबर नहीं थी।
भूकंपीय गतिविधि हॉटस्पॉट के अनुसार, इंडोनेशिया तथाकथित प्रशांत महासागर के खतरे पर है। इसमें अक्सर भूकंप आते रहते हैं जिससे इंडोनेशिया आंशिक रुप से प्रभावित होता रहता है। हालांकि इस द्वीपसमूह में सुनामी को लेकर सतर्कता बरती जाती है।
2004 में सुमात्रा के तट पर समुद्र के नीचे भूकंप आने के कारण विनाशकारी सुनामी आयी थी। जिससे हिंद महासागर के आसपास के देशों में 2,20,000 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें सबसे ज्यादा 168,000 इंडोनेशियाई थे।