इंडोनेशिया में 5.9 की तीव्रता का झटका: USGS
यूएसजीएस के अनुसार इंडोनेशिया के मोलुक्का में 5.9 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए।
By Monika MinalEdited By: Published: Mon, 16 Apr 2018 02:39 PM (IST)Updated: Mon, 16 Apr 2018 02:39 PM (IST)
class="MsoNormal" style="text-align: justify;">जकार्ता (रायटर्स)। इंडोनेशिया के मोलुक्का में 5.9 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र कोटा टर्नेट से 85 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में पृथ्वी से 36.5 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।
भूकंप भारतीय समयानुसार देर रात एक बजे आया। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। भूकंप के कारण किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। इंडोनेशिया अत्यधिक भूकंप की आशंका वाला क्षेत्र है। यहां वर्ष 2004 में भूकंप के बाद आई सुनामी में 170,000 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें