Move to Jagran APP

जकार्ता में हजारों लोगों के साथ सड़क पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने किया पोको-पोको डांस

उम्मीद है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पंक्तिबद्ध होकर डांस करने का यह कार्यक्रम गिनीज व‌र्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बना सकता है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 05 Aug 2018 04:33 PM (IST)Updated: Sun, 05 Aug 2018 04:33 PM (IST)
जकार्ता में हजारों लोगों के साथ सड़क पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने किया पोको-पोको डांस
जकार्ता में हजारों लोगों के साथ सड़क पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने किया पोको-पोको डांस

जकार्ता, रायटर। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने रविवार को आगामी एशियाई खेलों का जश्न मनाने के लिए राजधानी जकार्ता में हजारों लोगों के साथ सड़क पर पोको-पोको डांस किया। उम्मीद है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पंक्तिबद्ध होकर डांस करने का यह कार्यक्रम गिनीज व‌र्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बना सकता है। आम नागरिकों के अलावा देशभर की 500 जेलों में बंद एक लाख 20 हजार कैदियों ने भी इस पोको-पोको डांस आयोजन में हिस्सा लिया।

loksabha election banner

इस कार्यक्रम का आयोजन एशियाई खेलों की आयोजन समिति ने किया था। राजधानी जकार्ता और पालेमबांग शहर में आगामी 18 अगस्त से दो सितंबर तक इन खेलों का आयोजन किया जाएगा। डांस में हिस्सा लेने वाले एक नागरिक मिला हार्दजो ने कहा, 'दुनिया इंडोनेशिया को हमारे पोको-पोको से पहचानेगी। यह हर इंडोनेशियाई का साझा लक्ष्य है।'

एक अन्य वालंटियर डांसर लारास हंदनिनग्रम ने कहा, 'इंडोनेशिया की नई पीढ़ी को इन खेलों का पुरजोर तरीके से समर्थन करना चाहिए क्योंकि इसके बाद दोबारा मेजबानी के लिए हमें कुछ वर्षो तक इंतजार करना पड़ेगा।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.