Move to Jagran APP

इंडोनेशिया में भारतीयों पर्यटकों की बढ़ी रुचि, 2018 में 7 लाख पर्यटकों की उम्मीद

रोमांचक पर्यटन स्थल बाली भारतीय पर्यटकों के बीच लंबे समय से पसंदीदा हॉलीडे डेस्टिनेशन बना हुआ है।

By Srishti VermaEdited By: Published: Wed, 28 Feb 2018 03:55 PM (IST)Updated: Wed, 28 Feb 2018 03:58 PM (IST)
इंडोनेशिया में भारतीयों पर्यटकों की बढ़ी रुचि, 2018 में 7 लाख पर्यटकों की उम्मीद
इंडोनेशिया में भारतीयों पर्यटकों की बढ़ी रुचि, 2018 में 7 लाख पर्यटकों की उम्मीद

जकार्ता (प्रेट्र)। इंडोनेशिया में भारतीय पर्यटकों की संख्या प्रतिवर्ष बढ़ रही है। इंडोनेशिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2018 में भारत से आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़कर 7 लाख हो जाने की उम्मीद है। बताया जाता है कि पिछले साल 2017 में इंडोनेशिया में भारतीय पर्यटकों की संख्या 485,314 थी जो इस साल 39 फीसदी बढ़ चुकी है।

loksabha election banner

हाल ही में कोलकाता आए इंडोनेशिया पर्यटन मंत्रालय के उपनिदेशक पुपुंग तारिक फडिल्लाह ने ये बातें कहीं था। उन्होंने कहा था कि एयरलाइन्स के दामों में गिरावट के कारण भारत और इंडोनेशिया के बीच अच्छे पर्यटन संबंध बनने की उम्मीद है। वरिष्ठ पर्यटन अधिकारी डल जनप्रियाटी ने कहा था, रोमांचक पर्यटन स्थल बाली भारतीय पर्यटकों के बीच लंबे समय से पसंदीदा हॉलीडे डेस्टिनेशन बना हुआ है।

 

हर वर्ष कुल 50 फीसदी भारतीय यहीं आते हैं। इन यात्रियों के लिए ग्रेटर बाली का ऑफर शुरु करते हुए फ़डिल्लाह ने बताया कि आने वाले भविष्य में इंडोनेशिया भारतीय पर्यटकों को लिए 10 अन्य पर्यटन स्थल की शुरुआत करने जा रहा है। झील तोबा, तंजुंग, तंजुंग लेसुंमग, सीरिबु द्वीप, द बारबोदुर ये सभी इंडोनेशिया के नए हॉटस्पॉट हैं। उन्होंने बताया कि अगर भारत से आने वाले 7 लाख पर्यटकों के लक्ष्य को हम पूरा कर लेते हैं तो देश पर्यटन क्षेत्र में पांचवें स्थान पर आ जाएगा। वर्तमान में शीर्ष रैंक पर जापान देश है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.