Move to Jagran APP

इंडोनेशिया में पूर्व मंत्री को सजा, कोरोना महामारी संकट में दी जा रही सरकारी मदद में घूस लेने का है आरोप

इंडोनेशिया कैबिनेट के पूर्व मंत्री को घूस लेने का दोषी पाया गया और भ्रष्टाचार रोधी अदालत ने 12 साल कैद की सजा सुनाई। मंत्री ने सरकार के कोविड-19 सहायता वितरण में रिश्वत के तौर पर 12 लाख डॉलर लिया था।

By Monika MinalEdited By: Published: Mon, 23 Aug 2021 02:33 PM (IST)Updated: Mon, 23 Aug 2021 02:33 PM (IST)
इंडोनेशिया में पूर्व मंत्री को सजा, कोरोना महामारी संकट में  दी जा रही सरकारी मदद में घूस लेने का है आरोप
इंडोनेशिया में पूर्व मंत्री को सजा, कोरोना महामारी में दी जारी सरकारी मदद में घूस लेने का है आरोप

जकार्ता, एपी। इंडोनेशिया (Indonesia) के भ्रष्टाचार रोधी अदालत (anti-graft court) ने सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री को 12 साल के लिए कैद की सजा सुनाई है। मंत्री पर सरकार की ओर से देश में हो रहे कोरोनावायरस महामारी मदद ( coronavirus aid) में घूसखोरी व घपले का आरोप है। पूर्व सामाजिक मामलों के मंत्री जुलियारी पीटर बातुबारा (Former Social Affairs Minister Juliari Peter Batubara) को दिसंबर में गिरफ्तार किया गया था।

loksabha election banner

इससे पहले पूर्व मंत्री बातुबारा ने सरकार के कोविड-19 सहायता वितरण प्रक्रिया में रिश्वत लेने के आरोपों का भ्रष्टाचार रोधी प्राधिकरण में सामना किया था। वे भ्रष्टाचार उन्मूलन आयोग के मुख्यालय भी गए। उन पर दो अधीनस्थों के माध्यम से दो आपूर्तिकर्ता कंपनियों से 12 लाख डॉलर लेने का आरोप है। भ्रष्टाचार रोधी आयोग ने मामले में भारी मात्रा में नकद जब्त किया था जो सात सूटकेसों, तीन बैगों और लिफाफों में रखा गया था। इसके तुरंत बाद राष्ट्रपति जोको विदोदो (President Joko Widodo) ने मंत्री को पदच्युत कर दिया था।

भ्रष्टाचार मामले में दोषी पाए गए बातुबारा दिसंबर के दो सप्ताह के भीतर दूसरे कैबिनेट मंत्री हैं इनसे पहले समुद्री व मतस्यपालन मंत्री एधी प्राबोवो (Edhy Prabowo) को लोबस्टर (lobster larvae) निर्यात मामले में घूस लेने का दोषी पाया गया था। कथित तौर पर इस पैसे का इस्तेमाल उन्होंने अमेरिका में लग्जरी शॉपिंग के दौरान की हालांकि इसके तुरंत बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। पिछले माह प्राबोवो को पांच साल की कैद की सजा सुनाई गई ऐसे मामले इंडोनेशियाई राष्ट्रपति की छवि को धूमिल कर रहे हैं। बता दें कि राष्ट्रपति विदोदो भ्रष्टाचार के खात्मे का अभियान चला रहे हैं। दो अन्य कैबिनेट मंत्रियों को कैद की सजा सुनाई गई है। ये दोनों भी भ्रष्टाचार मामले में ही दोषी पाए गए हैं।

इंडोनेशिया में 3.9 मिलियन से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले आ चुके हैं जिसमें से 126,372 मौतें हो चुकी हैं। यह दक्षिणपूर्व एशिया का सबसे अधिक आंकड़ा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.