पाकिस्तान में बच्चों की सुरक्षा के लिए लड़ रही भारतीय महिला, देश छोड़ने से किया इनकार; कही यह बात
मुंबई की रहने वाली एक भारतीय नागरिक फरजाना बेगम वर्तमान में पाकिस्तान में अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए लड़ रही हैं। उसने यह कहते हुए अपने मूल देश लौटने से इनकार कर दिया है कि उसके बच्चों की जान खतरे में है। फरजाना बेगम ने कहा कि मेरे पति ने तलाक दिया है तो इसका प्रमाण पत्र देना चाहिए।
आईएएनएस, इस्लामाबाद। मुंबई की रहने वाली एक भारतीय नागरिक फरजाना बेगम वर्तमान में पाकिस्तान में अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए लड़ रही हैं। उसने यह कहते हुए अपने मूल देश लौटने से इनकार कर दिया है कि उसके बच्चों की जान खतरे में है।
क्या है पूरा मामला?
मुंबई निवासी फरजाना बेगम ने साल 2015 में अबूधाबी में पाकिस्तानी नागरिक मिर्जा मुबीन इलाही से शादी की थी। बाद में दंपती 2018 में पाकिस्तान आए। उनके सात और छह साल के दो बेटे हैं। फरजाना बेगम का मामला तब सुर्खियों में आया जब उन पर अपने बेटों की कस्टडी और उनके नाम पर कुछ संपत्तियों के विवाद को लेकर अपने पति को प्रताड़ित करने का आरोप लगा।
फरजाना बेगम ने क्या कुछ कहा?
फरजाना ने अपने पति के इस दावे को भी खारिज किया कि उसने उन्हें तलाक दिया है। फरजाना ने कहा कि अगर उसने तलाक दिया है, तो इसका प्रमाण पत्र दें। फरजाना ने कहा कि पाकिस्तान में संपत्ति विवाद पर उनकी और उनके बच्चों की जान खतरे में है। वह लाहौर के रहमान गार्डन में अपने घर तक ही सीमित हैं और उनके बच्चे भूख से परेशान हैं।
यह भी पढ़ें: BSF की नजर से नहीं बच पाया पाकिस्तानी 'स्मगलर', जवानों ने आसमान में ही मार गिराया
मिर्जा मुबीन की दूसरी पत्नी हैं फरजाना
फरजाना ने अपने बेटों के बिना अपने मूल देश जाने से इनकार करते हुए पाकिस्तान सरकार से मामला सुलझने तक सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि लाहौर में कुछ संपत्तियां उनके बेटों के नाम पर हैं। उनके व उनके बच्चों के पासपोर्ट मेरे पति के कब्जे में हैं। फरजाना बेगम, मिर्जा मुबीन इलाही की दूसरी पत्नी हैं। इलाही के पहले से ही एक पाकिस्तानी पत्नी और बच्चे हैं।
फरजाना ने लगाए गंभीर आरोप
फरजाना का आरोप है कि वे उसे भारत लौटने और संपत्तियों पर नियंत्रण छीनने के लिए धमकाने की साजिश रच रहे हैं। फरजाना के वकील मोहसिन अब्बास ने कहा कि मुबीन इलाही अफवाह फैला रहे हैं कि फरजाना का वीजा समाप्त हो गया, जबकि उसका पासपोर्ट उसके पास है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में X बैन, हाई कोर्ट ने सरकार को एक हफ्ते में फैसला वापस लेने को कहा