विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ताइवान की स्वतंत्रता के लिए कोई जगह नहीं', चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की दो टूक 

Published: Thu, 12 Nov 2026 10:54 PM (IST)

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ताइवान को चीन के नियंत्रण में लाने का संकल्प दोहराया, इसे सीपीसी का अटल ऐतिहासिक मिशन बताया।

ताइवान की स्वतंत्रता के लिए कोई जगह नहीं: चिनफिंग

ताइवान की स्वतंत्रता के लिए कोई जगह नहीं: चिनफिंग

HighLights

  1. शी चिनफिंग ने ताइवान को चीन में मिलाने का संकल्प जताया।

  2. ताइवान का पूर्ण एकीकरण सीपीसी का अटल ऐतिहासिक मिशन है।

  3. ताइवान की स्वतंत्रता से जुड़ी अलगाववादी गतिविधियों को जगह नहीं।

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ताइवान को चीन के नियंत्रण में लाने का संकल्प जताते हुए गुरुवार को कहा कि 'मातृभूमि का पूर्ण एकीकरण' चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) का अटल ऐतिहासिक मिशन है। इसे निश्चित रूप से हासिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हम निश्चित रूप से ताइवान की वास्तविक स्थिति पर पूरा ध्यान देंगे और वहां रहने वाले अपने हमवतन लोगों के हितों और भावनाओं का पूरा ख्याल रखेंगे। लेकिन, हम किसी भी रूप में ताइवान की आजादी से जुड़ी अलगाववादी गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं छोड़ेंगे।

चिनफिंग ने चीन के राष्ट्रवादी नेताओं में से एक सन यात-सेन की 160वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में यह बात कही। ताइवान जलडमरूमध्य के दोनों ओर सन यात-सेन को सम्मान दिया जाता है।

चीन ताइवान को अपना अलग हुआ प्रांत मानता है, जिसका मुख्य भूभाग के साथ पुनः एकीकरण किया जाना चाहिए। जरूरत पड़ने पर वह इस सिलसिले में बल प्रयोग के लिए भी तैयार है।

सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।