विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शेनझेन में बैठक कर चीन की ताकत दिखाना चाहते हैं चिनफिंग, मछुआरों का गांव कैसे बना 'चीन की सिलिकॉन वैली'

Published: Thu, 19 Nov 2026 02:00 AM (IST)

चीन के लोग शेनझेन को "सपनों का शहर" कहते हैं। यह चीन के सबसे अमीर शहरों में से एक है ...और पढ़ें

शेनझेन में बैठक कर चीन की ताकत दिखाना चाहते हैं चिनफिंग (फोटो- रॉयटर)

शेनझेन में बैठक कर चीन की ताकत दिखाना चाहते हैं चिनफिंग (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. चीन के लोग शेनझेन को कहते हैं "सपनों का शहर"

  2. चिनफिंग अमेरिका को चीन की ताकत दिखाना चाहते हैं

जेएनएन, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बहुचर्चित बैठक चीन की राजधानी बीजिंग में नहीं, बल्कि उसके दक्षिणी-पूर्वी शहर शेनझेन में होनी वाली है।

यह शहर चीन के उस हाईटेक भविष्य की शुरुआत के तौर पर पेश किया जाता है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और देश में विकसित तकनीक से संचालित होगा।

यहां बैठक का आयोजन करके चिनफिंग अमेरिका को चीन की ताकत दिखाना चाहते हैं और यह संदेश देना चाहते हैं कि चीन तकनीक की रेस में पीछे हटने वाला नहीं है।

शेनझेन में ड्रोन आपका खाना पहुंचाते हैं। बिना ड्राइवर वाली टैक्सियां मंजिल तक ले जाते समय सुकून देने वाला संगीत बजाती हैं और रोबोट न सिर्फ आपको काफी देते हैं, बल्कि यह भी बताते हैं कि आपकी काफी कहां से आई है।

चीन के लोग शेनझेन को "सपनों का शहर" कहते हैं। यह चीन के सबसे अमीर शहरों में से एक है और हांगकांग के करीब है। पिछली सदी के आठवें दशक तक शेनझेन मछुआरों का एक गांव था, लेकिन आज दुनिया की कई बड़ी कंपनियों का कारोबार इस शहर से चलता है।

शेनझेन के बदलने की कहानी 1980 के दशक से शुरू होती है, जब चीन ने आर्थिक सुधारों की शुरुआत की थी। 1980 और 90 के दशक में देशभर से लाखों प्रवासी मजदूर यहां आए। फैक्ट्रियों में कपड़े, खिलौने और इलेक्ट्रॉनिक सामान बनने लगा। शेनझेन "दुनिया की फैक्ट्री" का अहम केंद्र बन गया।

एपल व फॉक्सकान जैसी कंपनियों का कारखाना यहां है, तो वालमार्ट भी चीन में अपना कारोबार इसी शहर से संभालता है। चीन की हुआवे, बीवाईडी व ड्रोन निर्माता कंपनी डीजेआइ जैसी चीन की बड़ी कंपनियों के मुख्यालय भी यही हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।