WHO का कोरोना पर बड़ा खुलासा- चीनी वैज्ञानिकों ने माना गुफाओं से नमूने लेते समय उन्हें चमगादड़ ने काटा
गौरतलब है कि पिछले वर्ष दुनिया भर में तबाही मचाने वाली वैश्विक कोरोना महामारी की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई थी। तब चीन का वुहान शहर सुर्खियों में है। चीन पर यह आरोप लगता रहा है कि उसने दुनिया को इस महामारी से अन्जान रखा।
बीजिंग, एजेंसी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की टीम चीन के वुहान दौरे के बीच कोरोना वायरस पर एक बड़ा खुलासा किया है। डब्ल्यूएचओ के समक्ष वुहान लैब के वैज्ञानिकों ने स्वीकार किया है कि रहस्यमय गुफाओं से चमगादड़ के नमूने लेते समय उन्हें कुछ चमगादड़ों ने काट लिया था। चीनी वैज्ञानिकों की लापरवही का एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में यह खुलासा हुआ है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष दुनिया भर में तबाही मचाने वाली वैश्विक कोरोना महामारी की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई थी। तब चीन का वुहान शहर सुर्खियों में है। चीन पर यह आरोप लगता रहा है कि उसने दुनिया को इस महामारी से अन्जान रखा।
इस वीडियो में यह दिखाया गया है कि वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के वैज्ञानिकों ने चमगादड़ के नमूने लेते समय यह लापरवाही बरती। इसके चलते वह चमगादड़ का शिकार बने। इन गुफाओं में चीन के वैज्ञानिकों ने नमूने लिए थे। चमगादड़ों की ये गुफाएं कोरोना वायरस से संक्रमित चमगादड़ों को गढ़ कही जाती हैं। ताइवान न्यूज के मुताबिक 29 दिसंबर, 2017 को चीन के एक सरकारी टीवी चैनल ने वीडियो जारी किया था। इसमें चीन की बैट वुमन कही जाने वाली शी झेंगली और उनकी टीम सार्स की उत्पत्ति की खोज लगाने के लिए निकले थे। उन्हें इस बात का भान था कि गुफा में मौजूद चमगादड़ खतरनाक और संक्रामक साबित हो सकते हैं। वीडियो में वैज्ञानिकों को सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर काम करते देखा जा सकता है। वुहान लैब में कुछ वैज्ञानिकों ने टीशर्ट पहन रखी थी तो कुछ बेफिक्र होकर चमगादड़ों को पकड़े दिख रहे हैं। इसके चलते टीम में मौजूद एक सदस्य को चमगादड़ ने काट लिया।
बता दें कि कोरोना की उत्पत्ति कहां से हुई, यह वायरस आखिर कहां से आया ? इस बात की जांच करने के लिए डब्ल्यूएचओ की एक एक्सपर्ट टीम एक बार फिर चीन के दौरे पर जाएगी। चीन ने 11 जनवरी को यह जानकारी दी थी। चीन ने बताया है कि कोरोना की जांच के लिए डब्ल्यूएचओ की विशेषज्ञ टीम 14 जनवरी से चीन के दौरे पर रहेगी। डब्ल्यूएचओ की विशेषज्ञ टीम चीन में कोरोना से जुड़े जरूरी आंकड़े और सबूत इकट्ठा करेगी। चीन के स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से जानकारी दी गई है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञों का एक समूह 14 जनवरी को कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच के लिए यहां पहुंचने वाला है।