विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

China: दुनिया के सामने चीन का हुआ पर्दाफाश! रिपोर्ट में दावा- रोजाना पांच हजार से अधिक लोगों की हो रही है मौत

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Fri, 23 Dec 2022 06:56 AM (IST)Updated: Fri, 23 Dec 2022 07:04 AM (IST)

चीन में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है। हजारों की संख्या में कोविड से लोग मर रहे हैं लेकिन चीन ...और पढ़ें

रिपोर्ट में दावा- रोजाना पांच हजार से अधिक लोगों की हो रही है मौत
रिपोर्ट में दावा- रोजाना पांच हजार से अधिक लोगों की हो रही है मौत

बीजिंग, रायटर्स। चीन में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है। हजारों की संख्या में कोविड से लोग मर रहे हैं, लेकिन चीन दुनिया के सामने झूठ पेश कर रहा है। इसी बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन में कोविड-19 से हर रोज 5,000 से अधिक लोग मर रहे हैं। हेल्थ डेटा फर्म Airfinity का अनुमान है कि देश में रोजाना मरने वालों की संख्या पांच हजार से अधिक है। हालांकि चीन आधिकारिक आंकड़ों से बच रहा है और दुनिया को सच नहीं बता रहा है।

ब्रिटेन स्थित फर्म ने किया दावा

ब्रिटेन स्थित फर्म ने कहा कि उसने क्षेत्रीय चीनी डेटा के आधार पर रिपोर्ट तैयार की है। उन्होंने कहा कि चीन में मौजूदा दैनिक संक्रमण एक मिलियन से अधिक है। जबकि चीन दुनिया के सामने झूठ बोल रहा है और आंकड़ों के विपरीत पिछले हफ्ते 1,800 मामले बताया था। वहीं आधिकारिक आंकड़ों में चीन ने कहा कि पिछले सप्ताह में केवल सात मौतें हुई।

चीन में कोविड परीक्षण बंद

इधर, चीन में कोविड मामलों में वृद्धि के बीच एक बार फिर से राष्ट्रपति के खिलाफ विरोध शुरू हो गया है। लोग राष्ट्रपति से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। बता दें कि चीन ने इस महीने की शुरुआत में विरोध प्रदर्शनों के बाद अपनी पिछली शून्य-कोविड नीति को कम किया। इसके बाद कम टीकाकरण वाली आबादी के बीच व्यापक संक्रमण की वैश्विक चिंता बढ़ गई है। चीन में बड़े पैमाने पर परीक्षण बंद कर दिया गया है।

आंकड़ों में वृद्धि संभव

Airfinity ने कहा कि वर्तमान में स्थिति को देखते हुए चीन में 1.3 से 2.1 मिलियन लोगों की मौत हो सकती है। हालांकि उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा बदकर 2.1 मिलियन तक पहुंच सकता है। फर्म ने कहा कि मामले वर्तमान में बीजिंग और ग्वांगडोंग के दक्षिणी प्रांत में सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Fact Check: प्रधानमंत्री मोदी की यह तस्वीर ऑल्टर्ड है, दुष्प्रचार की मंशा से वायरल की जा रही फेक तस्वीर

ये भी पढ़ें: विशेषज्ञों का मानना, भारत में चीन जैसे हालात नहीं बनेंगे, लेकिन मास्क और जांच के प्रोटोकॉल का पालन जरूरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।