Move to Jagran APP

चीन में चक्रवाती तूफान लेकिमा का तांडव जारी, 28 लोगों की मौत 20 लापता

चीन में तूफान लेकिमा ने भारी तांडव मचाया हुआ है। लेकिमा के कारण अभी तक 28 लोगों की मौत हो गई है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Sun, 11 Aug 2019 10:35 AM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2019 10:35 AM (IST)
चीन में चक्रवाती तूफान लेकिमा का तांडव जारी, 28 लोगों की मौत 20 लापता

बीजिंग, आइएएनएस/एपी। चक्रवात लेकिमा ने पूर्वी चीन में भारी तबाही मचाई है। तूफान की वजह से कई जगहों पर हुए भूस्खलन से अब तक 28 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 20 लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी है। करीब 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। 

loksabha election banner

तूफान की आशंका को लेकर चीन में शुक्रवार को ही रेड अलर्ट जारी कर दिया गया था। तूफान और भारी बारिश के कारण पूर्वी चीन में यातायात व्यवस्था ठप हो गई है। शानदोंग प्रांत के जिनान शहर में सोमवार तक 200 ट्रेन रद कर दी गई हैं। 

18 लोगों की मौत हो गई और 14 लापता हैं। लेकिमा शनिवार सुबह ङोजियांग प्रांत के तट से टकराया था। उस वक्त हवाएं 187 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थीं। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान अब उत्तर की ओर बढ़ रहा है। तूफान की आशंका को लेकर चीन में शुक्रवार को ही रेड अलर्ट जारी कर दिया गया था। तूफान और भारी बारिश के कारण पूर्वी चीन में यातायात व्यवस्था ठप हो गई है। शानदोंग प्रांत के जिनान शहर में सोमवार तक 200 ट्रेन रद कर दी गई हैं।

शंघाई का डिजनी लैंड भी बंद कर दिया गया है। शंघाई में ढाई लाख और जेजियांग प्रांत में आठ लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। तटीय शहर वेंझू में लगातार तीन घंटों तक हुई भारी बारिश के कारण एक बांध के ढहने की खबर है। जेजियांग में दो लाख से ज्यादा घरों में बिजली नहीं है। चीन के ङोजियांग प्रांत में शनिवार को चक्रवात लेकिमा से वेनलिंग शहर में भी क्षति हुई है। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.