Move to Jagran APP

शंघाई ने पर्यटन गतिविधियों पर एक बार फिर लगाई रोक, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को इन नियमों का करना होगा पालन

पूर्वी चीन के वित्तीय केंद्र शंघाई शहर ने एक बार कुछ पर्यटन गतिविधियों को स्थगित कर दिया है। शंघाई में विदेशों से भी कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। शंघाई में पर्यटकों की बढ़ती तादात को देखते हुए कोरोना के नियमों में सख्ती की गई है।

By Geetika SharmaEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 11:27 AM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 11:27 AM (IST)
शंघाई ने पर्यटन गतिविधियों पर एक बार फिर लगाई रोक, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को इन नियमों का करना होगा पालन
शंघाई ने पर्यटन गतिविधियों पर एक बार फिर लगाई रोक

बीजिंग/शंघाई, रायटर। पूर्वी चीन के वित्तीय केंद्र शंघाई शहर ने एक बार कुछ पर्यटन गतिविधियों को स्थगित कर दिया है। घरेलू संक्रमण को फैलने से रोकने के प्रयास के रूप में शुक्रवार को यह फैसला लिया गया। हालांकि शंघाई में विदेशों से भी कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। शहर के पर्यटन और संस्कृति प्राधिकरण ने कहा यात्रा एजेंसियों और आनलाइन पर्यटन कंपनियों को एक बार फिर शंघाई, अन्य प्रांतों, क्षेत्रों और नगर पालिकाओं के बीच समूह पर्यटन के आयोजन पर रोक लगानी होगी। गुरुवार को शहर में घरेलू संक्रमण के पांच नए मामले सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया। हालांकि यह सभी पहले विदेशों से यात्रा करके लौटे है।

loksabha election banner

शंघाई में बढ़ा विदेशी संक्रमण का खतरा

नवंबर में राष्ट्रीय दिशानिर्देश के अनुसार शहर के सभी क्षेत्रों में पर्यटकों की गतिविधियों पर रोक लगाई गई थी। स्थानीय सरकार के बयान और चीन के पर्यटन प्राधिकरण द्वारा प्रबंधित एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार नवंबर में जारी प्रतिबंधों को हटाने के एक महीने से भी कम समय में कोरोना संक्रमण के यह मामले सामने आए हैं। शंघाई में कोरोना के विदेशी संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। रायटर की गणना मुताबिक शंघाई में जनवरी के पहले 10 दिनों में दिसंबर के पूरे महीने से ज्यादा विदेशी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इसमें कितने लोग कोरोना के वैरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित हैं।

अंतरराष्ट्रीय यात्री इन नियमों का करना होगा पालन

गुरुवार को एक स्थानीय अधिकारी ने समाचार सम्मेलन के दौरान कहा कि एक अंतरराष्ट्रीय यात्री को 14 दिनों का क्वारंटाइन पूरा करने के बाद स्थानीय समुदायों में स्वास्थ्य जांच और निगरानी के लिए एक और हफ्ते के लिए रहना होगा। यात्रियों को घर से अनावश्यक बाहर निकलने और सार्वजनिक वाहनों में यात्रा करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही यात्रियों को भीड़-भाड़ वाली जगह रेस्तरां और सुपरमार्केट में नहीं जाने के आदेश दिए गए हैं। विदेश से लौटे यात्री को अपने घर के परिसर में ही टहलना होगा।

पर्यटकों की बढ़ती तादाल को देखते हुए लिया फैसला

एक स्थानीय रोग नियंत्रण विशेषज्ञ ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि चंद्र नव वर्ष की छुटियों के अवसर पर चीन के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर शंघाई में पर्यटकों की बढ़ती तादात को देखते हुए भी कोरोना के नियमों में सख्ती की गई है। वायरस कम -जोखिम वाले हिस्सों से शंघाई पहुंचने वाले लोगों को पहले हफ्ते सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग नहीं लेना चाहिए। इसके साथ ही लोगों को चंद्र नव वर्ष की छुट्टियों के दौरान अनावश्यक रूप से शहर के बाहर न जाने की सलाह दी जाती है।

पिछले 24 घंटों का हाल

चीन ने घरेलू संक्रमण के कुल 143 मामलों की पुष्टि की है। इसके साथ ही 13 जनवरी को घरेलू संक्रमण के चार एसिंप्टोमेटिक मामले भी सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में किसी भी व्यक्ति की कोरोना से मौत नही हुई है और पहले की तरह मरने वालों की संख्या 4,636 ही रही। इसके साथ ही 13 जनवरी तक मुख्य भूमि चीन में सिंप्टोमेटिक घरेलू और विदेश संक्रमण के कुल 1 लाख 4 हजार 580 मामलों की पुष्टी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.