Move to Jagran APP

हांगकांग: लोकतंत्र समर्थक तीन कार्यकर्ताओं को सात साल तक की सजा

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक तीन कार्यकर्ताओं को सात साल तक की सजा सुनाई गई है।

By Arti YadavEdited By: Published: Mon, 11 Jun 2018 02:53 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jun 2018 06:03 PM (IST)
हांगकांग: लोकतंत्र समर्थक तीन कार्यकर्ताओं को सात साल तक की सजा
हांगकांग: लोकतंत्र समर्थक तीन कार्यकर्ताओं को सात साल तक की सजा

हांगकांग (रायटर)। लोकतंत्र समर्थक तीन कार्यकर्ताओं को हांगकांग की एक अदालत ने सोमवार को सात साल तक की सजा सुनाई है। इन पर 2016 में सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान दंगा भड़काने और पुलिस पर हमले का आरोप था। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे 27 वर्षीय एडवर्ड लेउंग को छह साल की सजा सुनाई गई है। अदालत ने एडवर्ड को दंगा भड़काने और पुलिस पर हमले का दोषी करार दिया। दो अन्य कार्यकर्ताओं लो किन-मैन और वांग का-कुई को क्रमश: सात साल व साढ़े तीन साल की सजा सुनाई गई।

loksabha election banner

वर्ष 1997 में ब्रिटेन ने हांगकांग को स्वायत्त बनाए रखने की शर्त पर चीन को सौंपा था। लेकिन चीन अपनी दमनकारी नीतियों के सहारे यहां के नागरिकों के अधिकारों का धीरे-धीरे हनन कर रहा है। साल 1997 केबाद पहली बार लोकतंत्र समर्थकों को इतनी कड़ी सजा दी गई है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि तीनों कार्यकर्ता अपनी सजा के खिलाफ अपील करेंगे या नहीं।

लोकतंत्र समर्थकों में सबसे चर्चित नाम जोशुआ वांग सहित कई मानवाधिकार संगठनों ने इस कड़ी सजा की निंदा की है। फरवरी, 2016 में सरकार ने सड़क पर सामान बेचने वालों के प्रति दमनकारी नीति अपनाई थी। इसके विरोध में बड़ा प्रदर्शन हुआ था जो बाद में दंगे में बदल गया। कई पुलिसकर्मियों सहित इसमें 130 लोग घायल हुए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.