Move to Jagran APP

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक नेता जोशुआ वोंग गिरफ्तार, सरकार विरोधी प्रदर्शनों में शामिल होने पर कार्रवाई

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक आंदोलन के प्रमुख चेहरा रहे जोशुआ वोंग को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिछले साल पांच अक्टूबर को सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान एक जगह गैरकानूनी रूप से जमा होने के आरोप में उन्हें जेले में डाला गया है।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 05:33 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 05:33 PM (IST)
हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक जोशुआ वोंग को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हांगकांग, एजेंसियां। हांगकांग में चीन का दमनात्‍मक रवैया जारी है। हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक आंदोलन के प्रमुख चेहरा रहे जोशुआ वोंग को गिरफ्तार कर लिया गया है। पांच अक्टूबर, 2019 में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान एक जगह गैरकानूनी रूप से जमा होने के आरोप में उन्हें सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। दोषी पाए जाने पर इसके लिए पांच साल की जेल हो सकती है।

loksabha election banner

वोंग एक पुराने मुकदमे के सिलसिले में पुलिस स्टेशन गए थे, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 23 साल के वोंग ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझ पर दमनकारी मास्क विरोधी कानून के उल्लंघन का भी आरोप है।' 2019 में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों ने चेहरे पर मास्क लगाकर सरकार के खिलाफ गुस्से का इजहार किया था। इसके बाद प्रदर्शन के दौरान मास्क पहनने पर रोक लगा दी गई थी। इसके उल्लंघन पर एक साल की जेल का प्रावधान है।

साउथ चाइना मार्निग पोस्ट के मुताबिक, 74 साल के सामाजिक कार्यकर्ता कू से-ईयु को भी पांच अक्टूबर के प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। हांगकांग पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। हांगकांग में विरोध को दबाने के लिए जुलाई में चीन ने विवादित राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया था। इसके बाद कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। अमेरिका समेत कई देश इस कानून की निंदा कर चुके हैं।

बीते दिनों चीन ने हांगकांग के 12 लोकतंत्र कार्यकर्ताओं को अलगाववादी करार दिया था। इससे पहले चुनाव टाले जाने के विरोध में हांगकांग की सड़कों पर हुए प्रदर्शनों के दौरान 289 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। यह चुनाव छह सितंबर को होना था लेकिन इसे एक साल के लिए चुनाव स्थगित कर दिया गया था। यही नहीं अगस्‍त में हांगकांग में चीन के विवादित राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मीडिया दिग्गज जिमी लाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.