विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक तरफ ट्रंप से दोस्ती का दिखावा, दूसरी तरफ चिनफिंग को गले लगाने पहुंचे मुनीर-शहबाज

Published: Tue, 26 May 2026 09:48 AM (GMT+05:30)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात की। इस ...और पढ़ें

चिनफिंग ने कहा कि शहबाज शरीफ उनके पुराने दोस्त हैं (फोटो: रॉयटर्स)

चिनफिंग ने कहा कि शहबाज शरीफ उनके पुराने दोस्त हैं (फोटो: रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान दुनिया का वो मुल्क है, जिसने अपनी जरूरत के लिए पाला बदलने से कभी गुरेज नहीं किया। दूसरी तरफ चीन अपने पड़ोसी देशों को कर्ज के जाल में उलझाने की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता। ऐसे में पाकिस्तान उसका नया शिकार है, इसमें कोई शक नहीं।

ऐसे में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर जब चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मिलने पहुंचे, तो शायद तस्वीरें देखकर अमेरिका की भी भौहें तन गई होंगी। क्योंकि मुनीर और शहबाज एक तरफ तो अपने फायदे के लिए ट्रंप के साथ दोस्ती का दिखावा करते हैं, दूसरी तरफ वह चीन जाकर चिनफिंग को भी गले लगा रहे हैं।

pakistan china

चिनफिंग से मिले शहबाज-मुनीर

सोमवार को चिनफिंग और शहबाज-मुनीर के बीच मुलाकात हुई। इस मुलाकात में चीन ने पाकिस्तान के साथ अटूट दोस्ती की तारीफ की और पश्चिम एशिया संकट में शांति बहाली के लिए ट्रंप की दया से मिले मध्यस्थता की भूमिका की सराहना भी की।

चीन के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में चिनफिंग ने कहा कि शहबाज शरीफ उनके पुराने दोस्त हैं। उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान ने आपसी समझ, भरोसे और समर्थन से एक अटूट पारंपरिक दोस्ती बनाई है।

shehbaz china visit

3 दिन के दौरे पर शहबाज-मुनीर

चिनफिंग ने कहा कि चीन पाकिस्तान की आजादी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने में उसका पूरी तरह से समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालात चाहे जैसे भी बदलें, चीन अपने पड़ोसी देशों के साथ कूटनीति में हमेशा चीन-पाकिस्तान संबंधों के विकास को प्राथमिकता देगा।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ द्वारा रिपोर्ट की गई यह उच्च-स्तरीय बैठक शरीफ की दिन की शुरुआत में चीन के दूसरे सबसे बड़े नेता प्रीमियर ली कियांग के साथ हुई बातचीत के बाद हुई।

munir china visit

बता दें कि शहबाज शरीफ और मुनीर इस वक्त 3 दिन के चीन दौरे पर हैं। उन्होंने पूर्वी झेजियांग प्रांत के हांगझोऊ शहर से अपने दौरे की शुरुआत की। इसके पहले शुक्रवार और शनिवार को मुनीर पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के साथ ईरान गए थे।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को कौन चलाता है? डोनल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ नहीं, आर्मी चीफ आसिम मुनीर का लिया नाम