विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

China-Pakistan Relation: चीन पर आंख मूंदकर भरोसा करता है पाकिस्तान, ड्रैगन की शान में पीएम काकर ने पढ़े कसीदे

By AgencyEdited By: Shashank Mishra
Published: Fri, 20 Oct 2023 08:16 PM (IST)

बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) फोरम में हिस्सा लेने पहुंचे पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने राष्ट्रपति शी ...और पढ़ें

पीएम काकर ने कहा कि चीन के साथ रिश्‍ते स्‍वर्ग में बने, हम आंख मूंदकर करते हैं भरोसा (Photo-Social Media)
पीएम काकर ने कहा कि चीन के साथ रिश्‍ते स्‍वर्ग में बने, हम आंख मूंदकर करते हैं भरोसा (Photo-Social Media)

एएनआइ, बीजिंग। चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआइ) फोरम में हिस्सा लेने पहुंचे पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात की। पीएम काकर ने कहा, 'पाकिस्तान और चीन के रिश्ते स्वर्ग में बने हैं और हमारा देश चीन पर आंख मूंदकर भरोसा करता है।' कार्यवाहक पीएम काकर ने चीन को भरोसा दिया कि उनका देश ऐसा कुछ भी नहीं करेगा कि जिससे द्विपक्षीय रणनीतिक भागीदारी को नुकसान पहुंचे।

BRI से अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में आएगी स्थिरता 

काकर चीन के राष्ट्रपति चिनफिंग की यूं ही चापलूसी नहीं कर रहे हैं, बल्कि इसके पीछे ड्रैगन का सख्त रुख है। दरअसल ड्रैगन ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक कारीडोर (सीपीइसी) के विस्तार पर रोक लगा दी है और आर्थिक तंगी से बदहाल पाकिस्तान को पैसे की सख्त जरूरत है। काकर ने दावा किया कि बीआरआइ से न केवल भौगोलिक कनेक्टिविटी बढ़ेगी बल्कि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में एक स्थिरता भी आएगी।

ये भी पढ़ें: BRI से अलगाव की कोशिशों पर चीन ने पश्चिम को चेताया, 100 अरब डॉलर से अधिक के वित्तपोषण का किया वादा

पाकिस्तानी पीएम बीआरआइ की तब तारीफ कर रहे हैं जब दुनिया में चीन के प्रोजेक्ट को कर्ज में फंसाने वाला माना जा रहा है। चीन बीआरआइ के तहत पाकिस्तान में अरबों डॉलर का निवेश कर चुका है लेकिन आर्थिक संकट की वजह से अब अपने पैर खींच रहा है। इससे पहले तत्कालीन पीएम इमरान खान ने सीपीइसी परियोजना की हकीकत समझकर इसे लटका दिया था जिससे चीन भड़क गया था।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ के लाहौर दौरे को लेकर अलर्ट जारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम