चीन में ताइवान मालवाहक जहाज डूबा, एक की मौत, 10 लापता
चीन में ताइवान मालवाहक जहाज डूबने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
By Arti YadavEdited By: Published: Thu, 03 Jan 2019 08:23 AM (IST)Updated: Thu, 03 Jan 2019 08:23 AM (IST)
बीजिंग, पीटीआइ। चीन के झेजियांग प्रांत में तट के पास एक ताइवान मालवाहक जहाज डूबने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। यह जानकारी स्थानीय समुद्री अधिकारियों ने दी। प्रांतीय समुद्री खोज और बचाव केंद्र के अनुसार, हादसे के समय मालवाहक जहाज पर 15 लोग मौजूद थे।लगभग 4:30 बजे झेजियांग में युहुआन के तट से लगभग 90 समुद्री मील की दूरी पर ये जहाज डूब गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की खबर के मुताबिक, हादसे में चार लोगों को बचा लिया गया है। वहीं इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस मालवाहक जहाज का नाम 'लंदन' है। यह 80 मीटर लंबा है। जहाज 14 म्यांमार चालक दल के सदस्यों और एक ताइवान नागरिक के साथ काऊशुंग शहर से रवाना हुआ था। स्थानीय आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र ने लापता लोगों की तलाश के लिए जहाज भेजे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें