अब चीन में ऐतिहासिक टीवी कार्यक्रमों पर रोक, जानिए-क्या है मामला
ये सभी कार्यक्रम चीन की ऐतिहासिक घटनाओं से संबंधित थे जिनमें लोग संघर्ष करते हुए सफल होते दिखाई ग
बीजिंग, रायटर। चीन में टेलीविजन ब्रॉडकास्टिंग रेग्यूलेटर अथॉरिटी ने ऐतिहासिक घटनाओं से जुड़े धारावाहिक व अन्य कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। इसके स्थान पर देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम दिखाने के लिए कहा गया है।
सरकार नियंत्रित अथॉरिटी ने यह कदम चीन में कम्युनिस्ट पार्टी की सत्ता के 70 साल पूरे होने के मौके पर माहौल बनाने के लिए किया है। एक अक्टूबर 2018 से लागू समाचार और मनोरंजन कार्यक्रमों सेंसरशिप को धीरे-धीरे कर कड़ा किया गया है। रेग्यूलेटर अथॉरिटी ने 86 कार्यक्रमों की सूची देकर उन्हें बंद करने का आदेश दिया है।
ये सभी चीन की ऐतिहासिक घटनाओं से संबंधित थे जिनमें लोग संघर्ष करते हुए सफल होते दिखाई गए थे। इनमें स्थापित व्यवस्था के खिलाफ आमजन संघर्ष करते दिखाई गए थे। चीन की कम्युनिस्ट सरकार को इसमें विद्रोह का पुट नजर आ रहा है। कम्युनिस्ट पार्टी के स्वामित्व वाले अखबार बीजिंग डेली ने हाल ही में पांच लोकप्रिय ऐतिहासिक कार्यक्रमों की निंदा की थी।
इनमें इंप्रेसेस इन द पैलेस कार्यक्रम के समाज पर नकारात्मक असर डालने की बात कही गई थी। इसमें महल में चलने वाली साजिशों और सत्ता के लिए मारामारी को दिखाया जा रहा था। इस तरह के कार्यक्रम जापान और दक्षिण कोरिया में काफी लोकप्रिय हैं लेकिन वहां पर लोकतंत्र है।
बता दें कि इससे पहले चीन की राजधानी बीजिंग में प्रशासन ने सभी हलाल रेस्टोरेंटों को अरबी भाषा में लिखे अल्फाज और मुस्लिम प्रतीक चिह्न हटाने के आदेश दिए थे। प्रशासन का तर्क था कि उसका यह कदम देश की मुस्लिम आबादी को मुख्यधारा से जोड़ेगा।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप