विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चीन में 25 लाख रुपये में मिल रहा एक बंदर, आखिर एक साल में कैसे दोगुने हो गए दाम?

Published: Sat, 08 Aug 2026 05:16 PM (IST)

चीन में फार्मा रिसर्च के लिए इस्तेमाल होने वाले बंदरों की कीमत एक साल में दोगुनी हो गई है, जिससे दवा परीक्षण की लागत बढ़ गई है।

चीन में एक बंदर की कीमत पहुंची 25 लाख (AI जेनरेटेड फोटो)

चीन में एक बंदर की कीमत पहुंची 25 लाख (AI जेनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. चीन में रिसर्च बंदरों की कीमत एक साल में दोगुनी।

  2. फार्मा कंपनियों के लिए दवा परीक्षण का खर्च बढ़ा।

  3. बंदरों की कमी से नई दवाओं के विकास में देरी।

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन में फार्मा इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ा संकट कोई टेक्नोलॉजी या निवेश नहीं है, बल्कि बंदर बन गए हैं। यहां बंदरों की कीमत एक साल में दोगुनी हो गई है, जिससे रिसर्च का खर्च बढ़ गया है।

नई दवाओं के परीक्षण में इस्तेमाल होने वाले साइनोमोलगस मकाक बंदरों की कीमत एक साल में ही करीब दोगुनी हो गई है। चीन की एक सरकारी लैब ने हाल ही में 40 बंदर खरीदे, जिसके लिए हर एक बंदर की कीमत 25 लाख रुपये चुकाई।

चीन में बंदरों की किल्लत

चीन में नई दवाओं को लेकर ज्यादा परीक्षण हो रहा है, जिसकी वजह से बंदरों की किल्लत होने लगी है। प्रीक्लीनिकल परीक्षण के लिए बंदरों की जरूरत होती है, क्योंकि मानव पर परीक्षण से पहले प्राइमेट्स पर सुरक्षा जांच जरूरी होती है।

चीन में लगातार बढ़ रही बंदरों की कमी की वजह से कई कंपनियों को अपनी रिसर्च रोकनी पड़ी। बंदरों की कमी होने की वजह से आशंका है कि दवाओं के परीक्षण में देरी हो सकती है, जिससे दवाइयों को बाजार तक पहुंचने में समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें- चीन के साथ कब सुलझेगा सीमा विवाद? भारत की एक शर्त और पलट सकता है ड्रैगन का पूरा गेम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।