Move to Jagran APP

Coronavirus: दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर, जानें किन देशों में हैं सबसे ज्यादा मरीज

चीन के वुहान से शुरू हए जानलेवा कोरोना वायरस दुनिया की वजह से हुनियाभर में 83000 से अधिक लोगों संक्रमित हो चुके हैं।

By Manish PandeyEdited By: Published: Fri, 28 Feb 2020 01:31 PM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2020 01:42 PM (IST)
Coronavirus: दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर, जानें किन देशों में हैं सबसे ज्यादा मरीज
Coronavirus: दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर, जानें किन देशों में हैं सबसे ज्यादा मरीज

बीजिंग, एपी। मध्य चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से शुरू हुआ जानलेवा कोरोना वायरस पूरे चीन समेत दुनिया के 50 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। दुनियाभर में अबतक इस वायरस की वजह से 83 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और लगभग 2800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस कोरोना वायरस का नाम COVID-19 रखा है।

loksabha election banner

अब आपको बताते हैं कि कोरोना वायरस के कारण कौन-कौन से देशों में कितने लोगों की मौत हुई है और इसके कितने मामले सामने आए हैं:

  1. चीन: 2,788 लोगों की मौत, 78,824 मामले
  2. हांगकांग: 2 लोगों की मौत, 92 मामले
  3. मकाओ: 10 मामले
  4. दक्षिण कोरिया: 13 लोगों की मौत, 2,022 मामले
  5. जापान: 9 लोगों की मौत, 918 मामले
  6. इटली: 15 की मौत, 650 मामले
  7. ईरान: 26 लोगों की मौत, 254 मामले
  8. सिंगापुर: 96 मामले
  9. अमेरिका: 60 मामले
  10. कुवैत: 43 मामले
  11. थाईलैंड: 40 मामले
  12. बहरीन: 33 मामले
  13. ताइवान: 1 मौत, 32 मामले
  14. ऑस्ट्रेलिया: 23 मामले
  15. मलेशिया: 23 मामले
  16. जर्मनी: 21 मामले
  17. फ्रांस: 2 लोगों की मौत, 38 मामले
  18. स्पेन: 17 मामले
  19. वियतनाम: 16 मामले
  20. यूनाइटेड किंगडम: 15 मामले
  21. संयुक्त अरब अमीरात: 19 मामले
  22. कनाडा: 14 मामले
  23. इराक: 6 मामले
  24. रूस: 5 मामले
  25. स्विट्जरलैंड: 5 मामले
  26. ओमान: 6 मामले
  27. फिलीपींस: 1 की मौत, 3 मामले
  28. भारत: 3 मामले
  29. क्रोएशिया: 3 मामले
  30. ग्रीस: 3 मामले
  31. इज़राइल: 3 मामले
  32. लेबनान: 3 मामले
  33. पाकिस्तान: 2 मामले
  34. फिनलैंड: 2 मामले
  35. ऑस्ट्रिया: 2 मामले
  36. स्वीडन: 7 मामले
  37. मिस्र: 1 मामला
  38. अल्जीरिया: 1 मामला
  39. अफगानिस्तान: 1 मामला
  40. उत्तर मैसेडोनिया: 1 मामला
  41. जॉर्जिया: 1 मामला
  42. एस्टोनिया: 1 मामला
  43. बेल्जियम: 1 मामला
  44. नीदरलैंड: 1 मामला
  45. रोमानिया: 1 मामला
  46. नेपाल: 1 मामला
  47. श्रीलंका: 1 मामला
  48. कंबोडिया: 1 मामला
  49. नॉर्वे: 1 मामला
  50. डेनमार्क: 1 मामला
  51. ब्राजील: 1 मामला

वीजा ऑन अराइवल की सुविधा निलंबित

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए भारत सरकार ने शुक्रवार को जापान और दक्षिण कोरिया के नागरिकों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने नागरिकों से कहा है कि अगर जरूरी न हो तो वे दक्षिण कोरिया, ईरान और इटली की यात्रा करने से बचें।

जापान में सभी स्कूल बंद करने की अपील

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए दो मार्च से कुछ हफ्तों के लिए देशभर के सभी स्कूलों को बंद करने की अपील की। जापान में करीब 200 मामले सामने आए हैं और तीन की मौत हुई है।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने वायरस को लेकर चेताया

फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों इनैमुएल ने आगाह किया है कि कोरोना वायरस के प्रकोप से फ्रांस भी नहीं बच सकता। उनकी सरकार इससे मुकाबले के उपाय कर रही है। फ्रांस में वायरस से दो मौत हुई है और 18 मामले सामने आए हैं। इटली में भी 12 लोगों की मौत के साथ 250 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.