Move to Jagran APP

दुनियाभर में अपराधियों को खोजनेवाली इंटरपोल के मुखिया हुए लापता

गौरतलब है कि इंटरपोल का मुख्य काम विभिन्न देशों की जांच एजेंसियों की दुनिया भर के बड़े मामलों में जांच में मदद करना है।

By Vikas JangraEdited By: Published: Fri, 05 Oct 2018 06:12 PM (IST)Updated: Fri, 05 Oct 2018 08:36 PM (IST)
दुनियाभर में अपराधियों को खोजनेवाली इंटरपोल के मुखिया हुए लापता
दुनियाभर में अपराधियों को खोजनेवाली इंटरपोल के मुखिया हुए लापता

पेरिस, [रॉयटर्स/एएफपी]। दुनियाभर के अपराधियों को खोजने वाले अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन इंटरपोल के प्रमुख मेंग हांगवेई फ्रांस से अपने मुल्क चीन जाते समय लापता हो गए हैं। उनका पिछले हफ्ते से कोई अतापता नहीं है। मेंग के लापता होने की जानकारी उनकी पत्नी से मिलने पर फ्रांस की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मेंग को अंतिम बार 29 सितंबर को फ्रांस के दक्षिण-पूर्वी शहर लियोन से चीन रवाना होते समय देखा गया था। तब से कोई संपर्क नहीं होने पर मेंग की पत्नी ने शुक्रवार को उनके लापता होने की सूचना दी। इसी शहर में इंटरपोल का मुख्यालय स्थित है। एक फ्रांसीसी अधिकारी ने कहा कि वह चीन पहुंच गए थे।

चीन में कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके मेंग को साल 2016 में इंटरपोल का अध्यक्ष चुना गया था। उनके चयन पर कई अधिकार समूहों ने यह चिंता जाहिर की थी कि चीन मेंग के जरिये अंतरराष्ट्रीय मदद से विदेश में छुपे भ्रष्ट अधिकारियों, विरोधियों और आर्थिक अपराधियों की तलाश कर सकता है। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की भ्रष्टाचार रोधी मुहिम में ऐसे ही लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। चीन पिछले कई साल से भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपित किए गए चीनी नागरिकों को गिरफ्तार करने या प्रत्यर्पण के लिए दूसरे देशों से सहयोग मांग रहा है।

चीन में संभाल चुके हैं कई अहम पद
पूर्वोत्तर चीन के हार्बिन शहर में जन्मे 64 वर्षीय मेंग नवंबर, 2016 से इंटरपोल के अध्यक्ष हैं। इस पद पर उनका कार्यकाल 2020 तक है। उन्होंने चीन की पेकिंग यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की है। वह चीन के जन सुरक्षा मामलों के उपमंत्री रह चुके हैं। वह चीन के तटरक्षक बल के निदेशक का पदभार भी संभाल चुके हैं। इसके पहले उन्हें महासागर प्रशासन का उपनिदेशक नियुक्त किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.