Move to Jagran APP

भारत 30 अक्टूबर को वुहान भेजेगा फ्लाइट, वंदे भारत मिशन के तहत चीन जाने वाली एयर इंडिया की होगी यह छठवीं उड़ान

जिस चीन के वुहान शहर में पहली बार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए थे... एयर इंडिया 30 अक्टूबर को वहां के लिए अपनी उड़ान का संचालन करेगी। बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 11:36 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 07:34 AM (IST)
भारत 30 अक्टूबर को वुहान भेजेगा फ्लाइट, वंदे भारत मिशन के तहत चीन जाने वाली एयर इंडिया की होगी यह छठवीं उड़ान
भारत 30 अक्टूबर को वुहान भेजेगा एयर इंडिया की फ्लाइट, पहली वंदे भारत मिशन के तहत लाए जाएंगे फंसे लोग

बीजिंग, पीटीआइ। जिस चीन के वुहान शहर में दुनिया में पहली बार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए थे... एयर इंडिया 30 अक्टूबर को वहां के लिए अपनी उड़ान का संचालन करेगी। बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दूतावास ने बताया कि वंदे भारत मिशन (Vande Bharat Mission, VBM) के तहत एक उड़ान 30 अक्टूबर को दिल्ली-वुहान सेक्टर से संचालित की जाएगी। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक, यह एअर इंडिया की ओर से चीन के लिए चलाई जाने वाली छठवीं वंदे भारत उड़ान होगी। 

loksabha election banner

बता दें कि वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों के लिए उड़ानों का संचालन भारतीयों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। इस बार यह उड़ान वुहान के लिए होगी। वुहान में पिछले साल दिसंबर में सबसे पहले कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। बीते जून महीने में इस शहर को वायरस से आधिकारिक रूप से सुरक्षित घोषित किया गया था। यही नहीं इसके बाद सभी प्रतिबंधों को हटाए जाने की घोषणा की गई थी। इसके बाद से वुहान के लिए एअर इंडिया की यह पहली उड़ान होगी। 

बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 23 अक्टूबर के लिए निर्धारित वंदे भारत उड़ान (Vande Bharat Mission) को 30 अक्टूबर के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब इस उड़ान को दिल्ली-वुहान-दिल्ली सेक्टर के लिए संचालित किया जाएगा। मालूम हो कि नई दिल्ली से बीजिंग पहुंचने वाले लोगों को निर्धारित होटलों में 14 दिन तक क्‍वारंटीन रहना होता है। यात्रियों को किसी भी मदद के लिए हेल्पडेस्क helpdesk. beijing @mea .gov.in से संपर्क करने को कहा गया है। 

बता दें कि इस साल फरवरी में जब वुहान में कोरोना संक्रमण के मामले काफी बढ़ गए थे तब से वहां से भारतीयों को निकालने के लिए भारत ने तीन उड़ानों का संचालन किया था। कोरोना संकट सामने आने के बाद एयर इंडिया ने वंदे भारत मिशन के तहत चीन के लिए पांच उड़ानों का संचालन किया है। वंदे भारत मिशन का छठा चरण पहली सितंबर से शुरू हुआ था। विदेश मंत्रालय ने अक्‍टूबर महीने में कहा था कि वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों से अब तक 16.45 लाख भारतीय स्‍वदेश लौटे हैं। मिशन का छठा चरण समाप्‍त हो चुका है। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अनुराग श्रीवास्‍तव ने कहा था कि छठे चरण के तहत 24 देशों से 894 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और 142 फीडर उड़ानों का संचालन किया गया। ये उड़ानें भारत के 24 हवाईअड्डों पर पहुंचीं जिनके जरिए 1.75 लाख लोग स्वदेश लौटे हैं। तीस सितंबर तक कुल 16.45 लाख भारतीय वंदे भारत मिशन के विभिन्न मोड के जरिए भारत लौट चुके हैं। उन्‍होंने बताया था कि वंदे भारत मिशन के सातवें चरण को एक अक्टूबर 2020 से लागू किया गया है। सातवें चरण के तहत 19 देशों से 820 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन होना है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.