विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

China Pneumonia: 'यह बहुत सामान्य घटना', चीन में निमोनिया के बढ़ते मामले पर विदेश मंत्री वांग यी का बयान

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Thu, 30 Nov 2023 04:13 AM (IST)

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने चीन में सांस संबंधी बीमारी में अचानक वृद्धि को सामान्य घटना बताया है। उन्होंने ...और पढ़ें

हाल ही में चीन के कुछ हिस्सों में बच्चों में फ्लू के कुछ मामले देखे हैं। (फाइल फोटो)
हाल ही में चीन के कुछ हिस्सों में बच्चों में फ्लू के कुछ मामले देखे हैं। (फाइल फोटो)

रॉयटर, संयुक्त राष्ट्र। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने चीन में सांस संबंधी बीमारी में अचानक वृद्धि को सामान्य घटना बताया है। उन्होंने कहा कि सांस की बीमारियों में हालिया वृद्धि एक आम समस्या है, जिसे लेकर कई देश सतर्क हो चुके हैं और चीनी अधिकारियों ने इसपर प्रभावी नियंत्रण रखा है।

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पिछले हफ्ते चीन से अनुरोध किया था कि वह बच्चों में सांस संबंधी बीमारियों और निमोनिया के मामलों में तेजी से वृद्धि पर विस्तृत जानकारी मांगी थी। हालांकि, डब्ल्यूएचओ के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि चीन में बीमारियों में बढ़ोतरी कोविड-19 महामारी जितनी अधिक नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि हालिया मामलों में कोई नया या असामान्य रोगजनक नहीं पाया गया है।

यह भी पढ़ेंः China Respiratory Illness: चीन में लगातार बढ़ रहे रेस्पिरेटरी बीमारी के मामले, जानें भारत में इसका कितना खतरा

चीनी विदेश मंत्री वांग ने संयुक्त राष्ट्र में पत्रकारों से कहा कि हाल ही में हमने चीन के कुछ हिस्सों में बच्चों में फ्लू के कुछ मामले देखे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही सामान्य घटना है और चीन में इसे प्रभावी नियंत्रण में रखा गया है।

चीनी विदेश मंत्री ने भरोसा जताया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ चीन की बातचीत किसी भी कारक से प्रभावित नहीं होगी और हम दुनिया भर की यात्रियों का स्वागत करते हैं।

बता दें कि चीनी शहर वुहान में सामने आए शुरुआती कोविड-19 मामलों पर जानकारी की पारदर्शिता को लेकर डब्ल्यूएचओ ने चीन से सवाल किया था।

यह भी पढ़ेंः चाइना निमोनिया है एक साइलेंट बीमारी, चुपके से बॉडी में ले लेता है एंट्री; शुरुआत में लक्षण का मिलना है मुश्‍किल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।