विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Earthquake in China: चीन के सिचुआन में भूकंप के जोरदार झटके, जाने रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

By Mahen KhannaEdited By:
Published: Wed, 06 Apr 2022 10:59 AM (IST)

सिचुआन प्रांत में यिबिन शहर के जिंगवेन काउंटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। चीन के भूकंप नेटवर्क ...और पढ़ें

चीन के सिचुआन में भूकंप के झटके। (फाइल फोटो)
चीन के सिचुआन में भूकंप के झटके। (फाइल फोटो)

बीजिंग, एएनआइ। चीन में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। सिचुआन प्रांत में यिबिन शहर के जिंगवेन काउंटी में आज सुबह यह भूकंप आया है। चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीइएनसी) के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मैग्नीट्यूड मापी गई है। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर फिलहाल सामने नहीं आई है।

10 किमी की गहराई पर भूकंप का केंद्र

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 28.22 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 105.03 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 10 किमी की गहराई पर देखा गया। वहीं प्रांत के देलिंगा शहर में भूकंप का केंद्र शहर से 126 किमी दूर रहा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र 4,410 मीटर की ऊंचाई पर एक निर्जन क्षेत्र में स्थित था। डेलिंगा के आपातकालीन प्रबंधन ब्यूरो के अनुसार, भूकंप के केंद्र के 20 किमी के भीतर कोई गांव नहीं था।

ट्रेनों के देरी से चलने की उम्मीद

ब्यूरो ने कहा कि डेलिंगा और जिउक्वान, जियायुगुआन और झांगये शहरों के निवासियों ने झटके महसूस किए है। समाचार एजेंसी ने कहा कि चीन रेलवे किंघई-तिब्बत ग्रुप कंपनी लिमिटेड के शीनिंग रेलवे स्टेशन के अनुसार भूकंप से प्रभावित इन क्षेत्रों में चलने वाली कई ट्रेनों के देरी से चलने की उम्मीद है।

इस साल दो बार पहले भी आ चुका भूकंप

बता दें कि चीन में इस बार दो बार पहले भी भूकंप आ चुके हैं। चिंगहई में 26 मार्च को ही 6.0 तीव्रता का भूकंप देखा गया था। हालांकि उस भूकंप में भी कोई हताहत नहीं हुआ था। इसका केंद्र शहर से 126 किमी. दूर बहुत कम आबादी वाले क्षेत्र में रहा था। इससे पहले जनवरी में भी चिंगहई प्रांत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप की तीव्रता हालांकि रिक्टर स्केल पर 6.9 मैग्नीट्यूड रही थी और इस दौरान चार लोग घायल भी हुए थे।