Move to Jagran APP

सख्त लाकडाउन के कारण शंघाई में मचा हाहाकार, भोजन और आवश्यक सामान की कमी से जूझ रहे हैं लोग

शंघाई में लगातार दर्जनों की तादाद में कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में शहर में लाकडाउन और कोविड प्रतिबंधों को और भी ज्यादा खड़ा कर दिया गया है। इसके साथ ही शंघाई में बड़े पैमाने पर लोगों की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है।

By Ashisha RajputEdited By: Published: Mon, 09 May 2022 12:53 AM (IST)Updated: Mon, 09 May 2022 06:07 AM (IST)
सख्त लाकडाउन के कारण शंघाई में मचा हाहाकार, भोजन और आवश्यक सामान की कमी से जूझ रहे हैं लोग
कुछ क्षेत्रों में अधिकारियों ने लोगों से अपने आवासीय परिसर में ही रहने का आदेश दिया है।

शंघाई, रायटर।‌ शंघाई के अधिकारियों ने शहर में कोरोना के कारण लागू लाकडाउन को और कड़ा कर दिया है। एक महीने से ज्यादा समय पहले से लागू लाकडाउन के कारण शहर के निवासी खाने-पीने की चीजों की कमी से जूझ रहे हैं। चीन की राजधानी बीजिंग में जांच लगातार जारी है। ढाई करोड़ की आबादी वाले शंघाई के बाहरी इलाके में नए मामले रोकने में जुटा है। कुछ क्षेत्रों में अधिकारियों ने लोगों से अपने आवासीय परिसर में ही रहने का आदेश दिया है।

loksabha election banner

कठोर कोविड प्रतिबंधों का बूरा प्रभाव

बीजिंग, शंघाई और पूरे चीन में दर्जनों अन्य बड़े शहरों में कठोर कोविड प्रतिबंधों का लोगों की मन:स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने रविवार कहा कि चीन में शनिवार को कोरोना के 319 मामलों की पुष्टि हुई जिनमें से 215 शंघाई के हैं। बीजिंग में 44, हेनान में 25 मामले मिले हैं। शंघाई में 3,760 स्थानीय संक्रमण के बिना लक्षण वाले मामले मिले और आठ लोगों की मौत हो गई।

शंघाई में कोविड-19 गंभीर रूप लेता जा रहा है।‌ सामने आते दैनिक मामलों से स्वास्थ प्रणाली पर गहरा असर पड़ रहा है। वायरस की रोकथाम के लिए शंघाई में कड़ी तालाबंदी अब लोगों के लिए अब एक बड़ी समस्या बन कर उभर रही है। शहर के सबसे बड़े कोविड के प्रकोप के बीच लोग भोजन और आवश्यक चीजों के लिए परेशान हो रहे हैं। सभी निवासियों को अपने घरों तक सीमित कर दिया गया है, किराने की खरीदारी और आवश्यक कारणों से भी जाने पर कड़े प्रतिबंध लगा दिया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.