विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

China: बीजिंग की जनसंख्या में आई गिरावट, साल 2003 के बाद पहली बार जन्म दर की तुलना में मृत्यु दर अधिक

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Tue, 21 Mar 2023 05:58 PM (IST)

चीन में जनसंख्या में आई गिरावट के पीछे कमजोर आर्थिक विकास परिवार बढ़ाने के प्रति दृष्टिकोण में आए बदलाव एक ...और पढ़ें

बीजिंग की जनसंख्या में गिरावट दर्ज की गई।(फोटो सोर्स:रायटर)
बीजिंग की जनसंख्या में गिरावट दर्ज की गई।(फोटो सोर्स:रायटर)

बीजिंग, पीटीआइ। चीन की राजधानी बीजिंग में जन्म दर की तुलना में मृत्यु दर अधिक हो गई है। मंगलवार को जारी आधिकारिक डेटा के अनुसार, 2003 के बाद पहली बार जनसंख्या वृद्धि निगेटिव पहुंच चुकी है। तकरबीन 2.1 करोड़ की आबादी वाले शहर में 1000 प्रति व्यक्ति की तुलना में 5.72 मृत्यु दर पहुंच चुकी है। वहीं, जन्म दर 5.67 है।

बता दें कि पिछले साल चीन की जनसंख्या में गिरावट दर्ज की गई थी। यह गिरावट पिछले 6 दशक के बाद दर्ज की गई थी।

जनसंख्या में आई गिरावट के पीछे कई वजहें

चीन में जनसंख्या में आई गिरावट के पीछे कमजोर आर्थिक विकास, परिवार बढ़ाने के प्रति दृष्टिकोण में आए बदलाव, और कोरोनावायरस की वजह से हुई अचानक मृत्यु , एक बड़ी वजह है।

पिछले साल दिसंबर महीने में कोरोनावायरस की वजह से लगे देशव्यापी लॅाकडाउन की वजह से कई लोगों की जानें चली गई। हालांकि, चीन की सरकार ने मौत की संख्या का सही आंकड़ा कभी नहीं बताया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।