Move to Jagran APP

दुनिया में है कैसी-कैसी विचित्र इमारतें, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

हाल ही में उसने दक्षिण पश्चिम चीन में गगनचुंबी इमारत में मानव निर्मित झरना तैयार किया है। पैसे की तंगहाली के चलते अभी इमारत का निर्माण पूरा नहीं हुआ है।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Mon, 30 Jul 2018 01:03 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jul 2018 01:05 PM (IST)
दुनिया में है कैसी-कैसी विचित्र इमारतें, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। अपने नए तरह के प्रयोगों को लेकर चीन हमेशा दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचता रहा है। हाल ही में उसने दक्षिण पश्चिम चीन में गगनचुंबी इमारत में मानव निर्मित झरना तैयार किया है। पैसे की तंगहाली के चलते अभी इमारत का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। इसके अंदर होटल, मॉल और ऑफिस बनाए गए है। दक्षिण-पश्चिम चीन में एक गगनचुंबी इमारत पर बने झरने को इस टॉवर के मालिक अब तक का सबसे बड़ा मानव-निर्मित जलप्रपात बता रहे हैं।

loksabha election banner



महंगा है चलाना
गुइयांग में बना यह टॉवर 108 मीटर (350 फीट) ऊंचा है। झरना आगे की तरफ झुका हुआ है। दो साल पहले झरना बनकर तैयार हो गया था। अब तक इसे छह बार ही चलाया गया है। दरअसल झरने के लिए 121 मंजिला ऊंची बिल्डिंग पर पानी पहुंचाने का एक घंटे का खर्च 120 डॉलर (करीब आठ हजार रुपये) है। झरने में लगातार जल का प्रवाह बनाए रखने में इसके मालिक को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

बंजर और शुष्क क्षेत्र के लिए फायदेमंद
इमारत को तैयार कर रहे लुडी इंडस्ट्री ग्रुप ने बताया कि झरने के पानी को एकत्रित करने के लिए विशाल भूमिगत टैंकों का निर्माण किया गया है। कंपनी का कहना यह झरना क्षेत्र की शुष्क और जलवायु को शीतलता देगा।

दुनिया की कुछ विचित्र इमारतें
नेशनल सेंटर फॉर दी परफॉर्मिंग आर्ट्स: बीजिंग में कांच और टाइटेनियम से बनी इस इमारत को नेशनल ग्रैंड थिएटर के नाम से भी जाना जाता है। यहां 500 लोग एक साथ बैठकर नाटक का मजा ले सकते हैं।

स्टोन हाउस: पुर्तगाल में इस घर को दूर-दूर से लोग देखने आते हैं। यह घर दो पत्थरों के बीच में बना है। इसकी खिड़कियां बुलेटप्रूफ हैं और दरवाजा स्टील का है।

बास्क स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय: इस इमारत को देखकर आपको लगेगा कि यह कोई म्यूजियम है। लेकिन यह स्पेन के स्वास्थ्य विभाग का मुख्यालय है।

30 सेंट मैरी : इस कांच की इमारत को कुछ लोग द गैरकिन के नाम से भी जानते हैं। 41 मंजिला इस इमारत को 2004 में लंदन की सबसे खूबसूरत इमारत के अवार्ड से नवाजा गया।

डांसिंग हाउस: यह इमारत पराग्वे में मौजूद है। इस इमारत को देखकर लगता है जैसे दो लोग डांस कर रहे हैं। 1996 में अंतरराष्ट्रीय टाइम पत्रिका ने इस कांच की इमारत को बेहतरीन डिजायन का अवार्ड दिया था।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.