Move to Jagran APP

चीन ने दी हमले की धमकी, भड़का ताइवान

ताइवान ने चीन पर आरोप लगाया कि बीजिंग लोकतंत्र के सही मायने को नहीं समझ पा रहा है।

By Manish NegiEdited By: Published: Mon, 11 Dec 2017 08:34 PM (IST)Updated: Mon, 11 Dec 2017 08:34 PM (IST)
चीन ने दी हमले की धमकी, भड़का ताइवान

बीजिंग, रायटर। चीन के एक वरिष्ठ राजनयिक की ताइवान पर दी गई हमले की धमकी से दोनों देशों के बीच का विवाद गहरा गया है। चीनी राजनयिक ली केक्सिन ने शुक्रवार को कहा था कि अगर ताइवान अमेरिकी युद्धपोत को अपने यहां काउशुंग पोर्ट पर आने की इजाजत देता है तो चीन उसके खिलाफ जंग छेड़ देगा। उन्होंने यह बात अमेरिका स्थित चीनी दूतावास के एक कार्यक्रम में अमेरिकी अधिकारियों की मौजूदगी में कही थी।

loksabha election banner

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ताइवान ने चीन पर आरोप लगाया कि बीजिंग लोकतंत्र के सही मायने को नहीं समझ पा रहा है। ताइवान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि एक ओर चीनी अधिकारी ताइवानी लोगों के दिल और दिमाग को जीतने की कोशिश करते हैं तो दूसरी तरफ ताइवान को लगातार युद्ध की धमकियां दी जा रही हैं।

इस तरह के बयान ताइवानी लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। दरअसल बीते सितंबर में अमेरिकी कांग्रेस ने 'राष्ट्रीय रक्षा अधिनियम' पास किया था। इसके तहत दोनों देशों के युद्धपोत एक दूसरे के यहां आ-जा सकते हैं। चीन को डर है कि ताइवानी राष्ट्रपति साइ-इंग-वेन ताइवान को आधिकारिक रूप से आजाद देश न घोषित कर दें।

यह भी पढ़ें: चीन में लोकतंत्र समर्थक ताइवानी कार्यकर्ता को जेल की सजा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.