यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
China Taiwan Tension: ताइवान के आसपास फिर किया गया सैन्य अभ्यास, चीनी सेना का दावा
China Taiwan Tension चीनी सेना ने दावा करते हुए बताया कि उसके सैनिकों ने ताइवान के आसपास समुद्र व हवाई ...और पढ़ें

बीजिंग, एजेंसी। चीनी सेना ने सोमवार को बताया कि उसके सैनिकों ने ताइवान के आसपास समुद्र व हवाई क्षेत्र में गश्ती के साथसैन्य अभ्यास का आयोजन किया था।
चीन ने बताया कि अभ्यास का उद्देश्य युद्ध क्षमताओं का परीक्षण करना था और बाहरी ताकतों व ताइवान की स्वतंत्रता को लेकर अलगाववादी ताकतों की उत्तेजक कार्रवाइयों का पूरी तरह से मुकाबला करना था। बता दें कि एक महीने के भीतर ताइवान में चीन का यह दूसरा सैन्य अभ्यास है। हालांकि, ताइवान की ओर से इस पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
ताइवान को अपना हिस्सा मानता है चीन
चीन, ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। वह द्वीप पर अपना कब्जा पाने के लिए बल का भरपूर प्रयोग करता है। चीन पिछले तीन वर्षों में ताइवान के पास जल और वायु क्षेत्र में नियमित सैन्य घुसपैठ कर रहा है। उसने ताइपे में तत्कालीन अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी की यात्रा के बाद अगस्त में ताइवान के पास युद्धाभ्यास किया। लोकतांत्रिक रूप से शासित ताइवान बीजिंग के संप्रभुता के दावों को दृढ़ता से खारिज करता है।
'हमला हुआ तो देंगे जवाब'- ताइवान
चीन हमेशा ताइवान की सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश करता है। पिछले साल दिसंबर में भी चीन ने ताइवान की सीमा पर घुसपैठ करने की कोशिश की थी। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार चीन के 71 लड़ाकू विमानों और 7 जहाजों ने ताइवान स्ट्रेट की मध्य रेखा को पार किया था।
ताइवान ने कहा कि चीन ने अपने कई विमानों को हमारे क्षेत्र में भेजा, लेकिन हमारे मिसाइल सिस्टम ने उनकी उड़ान की निगरानी की। रक्षा मंत्रालय ने कहा की चीन ने हमारे देश पर कब्जा करने के लिए हाल के वर्षों में दबाव दिया है। ताइवान की सरकार का कहना है कि वह शांति चाहती है, लेकिन अगर चीन हमला करता है तो वो अपनी रक्षा करेगी।
