उत्तर कोरिया विवाद के समाधान का विकल्प 'सेना' नहीं: चीन
चीन ने अमेरिकी और नॉर्थ कोरिया को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि दोनों देशों में युद्ध हुआ तो कोई नहीं जीतेगा। विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने में सबकी भलाई है।
बीजिंग, रायटर। चीन के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि उत्तर कोरियाई परमाणु मुद्दे को वार्ता से सुलझाया जाना चाहिए और सैन्य साधनों से इस विवाद को सुलझाना कोई विकल्प नहीं है।
चीनी के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टिप्पणियों के बारे में पूछा गया था, जिसमें उन्होंने कहा है कि अमेरिकी सैन्य विकल्प प्योंगयांग के लिए 'विनाशकारी' साबित होगा। हालांकि यह उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक और परमाणु हथियारों से निपटने का वाशिंगटन का पहला विकल्प नहीं होगा।
दरअसल, नार्थ कोरिया और अमेरिका में लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई है। इन दिनों हालात यह है कि अमेरिका के फाइटर प्लेन नॉर्थ कोरिया के पूर्वी तट तक पहुंच गए हैं। इधर नॉर्थ कोरिया ने भी अपने लड़ाकू विमान पूर्वी तट पर तैनात कर दिए हैं। इस बीच चीन ने मंगलवार को अमेरिकी और नॉर्थ कोरिया को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि दोनों देशों में युद्ध हुआ तो इस स्थिति में कोई नहीं जीतेगा। इस विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने में ही सबकी भलाई है।
यह भी पढ़ें: दुनिया को तबाह करने के लिए किम ने बनाया अब तक का सबसे घातक ‘प्लान'