चीन में बनेगा नकली मंगल ग्रह, 'मार्स विलेज' पर उगाएगा आलू
चीन अब नकली मंगल ग्रह बनाने जा रहा है, जिसपर वह आलू उगाएगा। चीन ने 'मंगल गांव' के लिए फंड भी जारी कर दिया है।
बीजिंग, पीटीआइ। चीन ने 'मार्स विलेज' यानी 'मंगल गांव' बनाने की ओर अपना पहला कदम बढ़ा दिया है। चीनी विशेषज्ञों ने गुरुवार को इस परियोजना को मंजूरी दे दी है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार, इस गांव का निर्माण पश्चिमी किन्हाई में कैदम बेसिन के लाल चट्टानों वाले इलाके में किया जाएगा। इस जगह को 'पृथ्वी पर मंगल ग्रह का सबसे उपयुक्त स्थान' करार दिया गया है।
यह गांव 702 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में फैला होगा। इसके निर्माण पर कुल 85 करोड़ युआन (करीब 8.34 अरब रुपए) खर्च किए जाएंगे। इस गांव में आलू भी उगाए जाएंगे। 'मंगल गांव' में एक पर्यटन केंद्र, एक अनुकूल प्रकृति अन्य सुविधाएं भी शामिल होंगी।
चीन का मिशन 'मार्स विलेज'
चीन ने पिछले साल अपने 2020 मार्स मिशन की घोषणा की थी, जिसके तहत वह 2020 तक मानवरहित यान भेजने की तैयारी में है। मार्स विलेज को मार्स मिशन 2022 का ही हिस्सा कहा जा रहा है। ये 'मंगल गांव' चीन के उत्तर पश्चिम किंघाई प्रांत के तिब्बती पठार इलाके में बनाया जा रहा है।
इस जगह को मंगल गांव के लिए इसलिए चुना गया है क्योंकि इस पूरे इलाके में मंगल ग्रह जैसी पर्यावरणीय स्थितियां मौजूद हैं। यानी इसकी सतह मंगल ग्रह जैसी है- बंजर और पथरीली। जानकारी के अनुसार, यह पूरा प्रोजेक्ट 95,000 वर्ग किलोमीटर में फैला होगा। यानी चीन का मंगल गांव लगभग दक्षिण कोरिया जितना बड़ा होगा।
यह भी पढ़ें: चीन की हिदायत, सीमा पर तैनात सैनिकों को नियंत्रण में रखे भारत