Move to Jagran APP

रूस में चीन और ईरान समेत कई देशों का साझा सैन्य अभ्यास, पाकिस्तान भी होगा शामिल

कॉकस-2020 नामक युद्ध अभ्यास के दौरान रक्षात्मक रणनीति घेराबंदी युद्धक्षेत्र नियंत्रण और कमान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

By Manish PandeyEdited By: Published: Thu, 10 Sep 2020 02:12 PM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2020 02:12 PM (IST)
रूस में चीन और ईरान समेत कई देशों का साझा सैन्य अभ्यास, पाकिस्तान भी होगा शामिल
रूस में चीन और ईरान समेत कई देशों का साझा सैन्य अभ्यास, पाकिस्तान भी होगा शामिल

बीजिंग, एपी। भारत के साथ तनाव के बीच चीन ने रूस, अर्मेनिया, बेलारूस, ईरान, म्यांमार, पाकिस्तान व कुछ अन्य देशों के साथ इसी महीने दक्षिणी रूस में होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास में शामिल होने का निर्णय लिया है। 21 से 26 सितंबर तक चलने वाले अभ्यास को 'कॉकस-2020' नाम दिया गया है।

loksabha election banner

चीनी रक्षा मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, सैन्य अभ्यास में पहिये वाले वाहन और हल्के हथियार इस्तेमाल किए जाएंगे। इन्हें नए संस्करण के परिवहन विमान अभ्यास स्थल तक पहुंचाएंगे। इस दौरान रक्षात्मक रणनीति, घेराबंदी, युद्धक्षेत्र नियंत्रण और कमान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। चीनी मंत्रालय के मुताबिक, यह अभ्यास चीन-रूस संबंधों के लिए ऐसे समय में विशेष महत्व रखता है, जबकि पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है।

आपको बता दें कि चीन में कई हफ्तों से कोरोना वायरस का कोई नया घरेलू मामला सामने नहीं आया है, जबकि रूस में लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। रूस में 1 मिलियन (10 लाख) से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित है और 18,207 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, चीन में कोरोना वायरस के कुल 90,100 मामले हैं। चीन के वुहान से ही कोरोना वायरसकी शुरूआत हुई थी। 

चीन और रूस के बीच दो दशक पहले 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' के बाद सैन्य और कूटनीतिक मामलों में सहयोग बढ़ा है। इसका मुख्य उद्देश्य अमेरिकी प्रभाव का सामना करना है। दोनों देशों की सेनाएं नियमित रूप से साझा अभ्यास करती हैं और सीरिया व उत्तर कोरिया जैसे मामलों में संयुक्त राष्ट्र में अक्सर एक-दूसरे का समर्थन करते हैं।                                                                                                  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.