विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चीन के ताइयुआन में 40 मंजिला इमारत में लगी आग, 14 की मौत; 25 घायल

Published: Mon, 09 Nov 2026 06:09 PM (IST)

चीन के ताइयुआन में रविवार को एक 40 मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।

चीन के 40 मंजिला इमारत में लगी आग।

चीन के 40 मंजिला इमारत में लगी आग।

HighLights

  1. ताइयुआन में 40 मंजिला इमारत में भीषण आग लगी।

  2. आग लगने से 14 लोगों की दुखद मौत हुई।

  3. दमकलकर्मियों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया।

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन के ताइयुआन में रविवार को एक ऊंची इमारत में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई। रविवार शाम इमारत में आग लगने के बाद 25 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से नौ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

सामने आए वीडियों में 40 मंजिला इमारत से धुआं निकलता दिख रहा है। वीडियो में दमकलकर्मी क्रेन की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, जो इमारत के निचले हिस्से से ऊपर की ओर फैल रही थी।

आग संभवतः इमारत के निचले हिस्से की चौथी मंजिल के आसपास शुरू हुई और फिर आठवीं और नौवीं मंजिल तक फैल गई, जहां एक होटल स्थित है। यह इमारत कमर्शियल और रेजिडेंशियल (व्यावसायिक और आवासीय) दोनों तरह की है।

इसमें कई होटल, कुछ समय के लिए किराए पर दिए जाने वाले अपार्टमेंट, छोटे आयोजन स्थल और कोचिंग सेंटर भी हैं। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात 8:30 बजे तक बचाव अभियान पूरा कर लिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।