विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चीन में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन, गुआंग्शी के पूर्व चेयरमैन को 8.8 करोड़ डॉलर की रिश्वत मामले में मौत की सजा

Published: Fri, 27 Nov 2026 08:37 PM (IST)

चीन की एक अदालत ने गुआंग्शी के पूर्व चेयरमैन लैन तियानली को 88 मिलियन डॉलर की रिश्वतखोरी के मामले में दो साल की मोहलत के साथ मौत की सजा सुनाई है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. गुआंग्शी के पूर्व चेयरमैन लैन तियानली को मौत की सजा।

  2. 88 मिलियन डॉलर रिश्वतखोरी मामले में दोषी पाए गए।

  3. दो साल की मोहलत के बाद आजीवन कारावास संभव।

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन की एक अदालत ने गुआंग्शी क्षेत्र के पूर्व चेयरमैन लैन तियानली को रिश्वतखोरी के मामले में मौत की सजा सुनाई है, लेकिन इसमें दो साल की मोहलत (रिप्रीव) भी दी गई है।

लैन ने 2008 से 2025 के बीच अपने सरकारी पदों का फायदा उठाकर लोगों और संगठनों की मदद की और इसके बदले में 88 मिलियन डॉलर की रिश्वत ली।

इस मोहलत का मतलब यह है कि अगर लैन इस दौरान कोई और अपराध नहीं करते हैं, तो उनकी मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया जाएगा। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि एक बार सजा आजीवन कारावास में बदल जाने के बाद, लैन को सजा में और कोई छूट या पैरोल नहीं मिलेगी।

सोर्स- न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के अनुसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।