China Coronavirus: चीनी मेनलैंड में दर्ज किए गए 22 नए आयातित कोविड -19 मामले
आयोग ने कहा आयातित मामलों से कोई मौत भी नहीं हुई है।
बीजिंग, आइएएनएस। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शुक्रवार को कहा कि चीनी मुख्य भूमि पर 22 नए आयातित कोविदड -19 मामले दर्ज किए गए हैं। इससे कुल आयातित मामलों की संख्या 2,368 हो गई। सिन्हुआ ने बताया कि नए आयातित मामलों में से 11 शंघाई में, छह तिआनजिन में, तीन शेडोंग में और एक-एक जिआंगसू और सिचुआन में दर्ज किए गए। सभी आयातित मामलों में से, 2,164 रोगियों को रिकवर होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई और 204 अस्पताल में भर्ती हैं। गंभीर स्थिति में कोई भी नहीं है, आयोग ने कहा। आयातित मामलों से कोई मौत भी नहीं हुई है।
दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले 2 करोड़ 25 लाख से अधिक हो गया है जबकि इससे मरने वालों की संख्या 7 लाख 92 हजार है। जॉन्स् हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह तक कुल संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 25 लाख 93 हजार 3 सौ 63 है, मरने वालों की संख्या 7 लाख 92 हजार 3 सौ 96 है। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (Center for Systems Science and Engineering, CSSE) के डाटा में दुनिया के तमाम देशों में संक्रमण का आंकड़ा बताया गया है।
सभी देशों की लिस्ट में सबसे आगे अमेरिका है जहां कुल संक्रमण 55 लाख 73 हजार 5 सौ 1 है और मरने वालों की संख्या 1 लाख 73 हजार 1 सौ 14 है। दूसरे नंबर पर 35 लाख 1 हजार 9 सौ 75 संक्रमितों के साथ ब्राजील है। यहां अब तक कोविड के कारण कुल 1 लाख 12 हजार 3 सौ 4 लोगों की मौत हो गई। संक्रमण की संख्या के अनुसार, तीसरे स्थान पर भारत है जहां 28 लाख 36 हजार 9 सौ 25 संक्रमित लोग हैं। चौथे स्थान पर रूस में 9 लाख 39 हजार 8 सौ 33 मामले हैं।