विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

China Accident: बीजिंग में बिछी बर्फ की सफेद चादर, ट्रेन के डिब्बे पलटने से 30 लोग घायल

By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
Published: Fri, 15 Dec 2023 05:24 AM (IST)

चीन की राजधानी बीजिंग में इन दिनों भारी बर्फबारी हो रही है। इस बीच गुरुवार शाम बीजिंग के चांगपिंग लाइन ...और पढ़ें

बीजिंग में सबवे ट्रेन के डिब्बे अलग होने से 30 लोग घायल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
बीजिंग में सबवे ट्रेन के डिब्बे अलग होने से 30 लोग घायल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. कंपनी ने दुर्घटना के लिए माफी मांगी
  2. बीजिंग में बुधवार से लगातार बर्फबारी

 आईएएनएस, बीजिंग। चीन की राजधानी बीजिंग में इन दिनों भारी बर्फबारी हो रही है। इस बीच गुरुवार शाम को बीजिंग के चांगपिंग लाइन पर एक सबवे ट्रेन के डिब्बे अलग हो गए, जिससे 30 से अधिक लोग घायल हो गए। बीजिंग नगर परिवहन आयोग ने कहा कि दुर्घटना शाम को लगभग 7 बजे हुई।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, आपातकालीन, अग्निशमन, स्वास्थ्य और ट्रैफिक विभागों के बचावकर्मी जानकारी पाकर फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि, यह दुर्घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।

कंपनी ने दुर्घटना के लिए माफी मांगी

बीजिंग सबवे के मुताबिक, चांगपिंग लाइन के कुछ हिस्से यातायात के लिए चालू रहे। वहीं, कंपनी ने दुर्घटना के लिए माफी मांगते हुए घायल यात्रियों का इलाज करवाने की बात कही है।

बीजिंग में बुधवार से लगातार बर्फबारी

बता दें कि बीजिंग में बुधवार से लगातार बर्फबारी हो रही है। पूरी शहर बर्फ की सफेद चादर में ढंक गया है। भारी बर्फबारी होने से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। सरकार ने अधिक ठंड होने की वजह से स्कूलों को बंद करने का एलान किया है।

ये भी पढ़ें: Israel Hamas War: गाजा पर दोहरी मार, डायरिया और हेपेटाइटिस समेत इन बीमारियों से जूझे रहे गाजावासी