Move to Jagran APP

चीन ने शिनजियांग के क्रूर प्रशासक वांग झुनझेंग को अब तिब्बत का सचिव बनाया

चीन की सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी ने संवदेनशील हिमालयी क्षेत्र तिब्बत के लिए पार्टी का प्रमुख शिनजियांग प्रांत के कुख्यात प्रशासक वांग झुनझेंग को बनाया है। वांग पर उइगर मुसलमानों के खिलाफ मानवाधिकार उल्लंघन करने के गंभीर आरोप हैं।

By TaniskEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 04:31 PM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 04:31 PM (IST)
चीन ने शिनजियांग के क्रूर प्रशासक वांग को अब तिब्बत का सचिव बनाया।

बीजिंग, प्रेट्र। अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और कनाडा के प्रतिबंधों के बावजूद चीन की सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी ने संवदेनशील हिमालयी क्षेत्र तिब्बत के लिए पार्टी का प्रमुख शिनजियांग प्रांत के कुख्यात प्रशासक वांग झुनझेंग को बनाया है। वांग पर उइगर मुसलमानों के खिलाफ मानवाधिकार उल्लंघन करने के गंभीर आरोप हैं। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिनहुआ के अनुसार वांग झुनझेंग को मंगलवार को चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीसी) में तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र की समिति का सचिव नियुक्त किया गया है।

loksabha election banner

58 वर्षीय वांग पर इसी साल मार्च में उइगर मुसलमानों के उत्पीड़न करने का आरोप लगा था जब वह पार्टी उप सचिव और सुरक्षा अधिकारी के पद पर तैनात थे। वर्ष 2019 में उन्हें शिनजियांग प्रांत के सुरक्षा प्रमुख का प्रभार सौंपा गया था। इससे एक साल पहले से शिनजियांग क्षेत्र के राजनीतिक प्रशासक थे। इस अवधि में उनका कार्यकाल उइगर मुसलमानों के खिलाफ उत्पीड़न के लिए कुख्यात रहा है।

पश्चिमी देशों के विरोध के बावजूद दी गई पदोन्नति

वांग उइगर मुसलमानों के खिलाफ अभियान चलाते रहे हैं और चीन सरकार अब उन्हें तिब्बत में कहर मचाने के लिए नया प्रभार सौंप चुकी है। वांग को यह पदोन्नति पश्चिमी देशों के विरोध के बावजूद दी गई है। वह इन क्षेत्रीय अल्पसंख्यक मुसलमानों को प्रताड़ित करते रहे और उनकी हत्याएं कीं। पर्यवेक्षकों का कहना है कि उनकी यह नई नियुक्ति भी तिब्बत की कड़ी सुरक्षा को और सख्त बनाने के लिए की गई है। चीन सरकार दलाई लामा और उनके समर्थकों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाती रहती है।

बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात

चीन पर शिनजियांग में उइगुर मुस्लिम आबादी के खिलाफ मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोप लगता रहा है। यहां उसने बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया है। अमेरिका ने शिनजियांग में चीन की कार्रवाई को नरसंहार करार दिया है। ड्रैगन ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि शिनजियांग में उसकी कार्रवाई का उद्देश्य आतंकवाद पर अंकुश लगाना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.